Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Wash Dirty Curtains In Washing Machine: वॉशिंग मशीन में रिंग वाली परदे कैसे धोएं? यह ट्रिक अपनाएं और चमकेंगे बिलकुल नए जैसे

By
On:

Wash Dirty Curtains In Washing Machine:दीवाली सफाई का सीज़न शुरू होते ही सबसे बड़ी टेंशन होती है घर के भारी-भरकम परदे धोने की। खासकर जब परदों में मेटल रिंग्स या हुक लगे हों, तो उन्हें मशीन में धोना मुश्किल लगता है। लेकिन अगर आप सही तरीका अपनाएं तो परदे आसानी से धुल जाएंगे और मशीन को भी कोई नुकसान नहीं होगा। आइए जानते हैं परदों को वॉशिंग मशीन में धोने का सही तरीका।

परदों को धोने से पहले लें यह सावधानी

अगर आपके परदों में रिंग्स या हुक लगे हैं, तो सबसे पहले सभी हुक्स को एक रस्सी या क्लॉथ स्ट्रिप से अच्छे से बांध लें। इससे मशीन के घूमने पर न तो हुक्स टूटेंगे और न ही मशीन को नुकसान होगा। यह तरीका शोर को भी कम करेगा और परदे सुरक्षित रहेंगे।

वॉशिंग मशीन में परदे धोने का आसान तरीका

परदों को धोने से पहले उन पर हल्का सा झाड़न मार लें ताकि धूल निकल जाए। फिर परदों को मशीन में डालकर लिक्विड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। लिक्विड डिटर्जेंट कपड़ों और परदों पर ज्यादा नरमी से असर करता है और अच्छे से सफाई करता है। मशीन को जेंटल मोड पर चलाना बेहतर होगा।

परदों में जंग लगने से कैसे बचाएं

अक्सर लोग सोचते हैं कि रिंग्स पर जंग लगने से परदों पर निशान आ जाते हैं। इससे बचने के लिए परदे धोने के बाद उन्हें धूप में रिंग्स को नीचे की तरफ करके सुखाएं। इससे पानी रिंग्स पर जमा नहीं होगा और जंग बनने की संभावना कम हो जाएगी।

कौन से परदे मशीन में नहीं धोने चाहिए

ध्यान रहे, अगर परदों में सजावटी बैंड, मिरर वर्क या भारी डिजाइन है, तो उन्हें मशीन में धोना सही नहीं है। ऐसे परदों को हमेशा ड्राई क्लीन कराना ही बेहतर है, वरना उनका फैब्रिक और डिजाइन खराब हो सकता है।

यह भी पढ़िए:Flipkart Big Billion Sale is Scam: iPhone 16 ऑर्डर कैंसिल होने से ग्राहकों का फूटा गुस्सा

धुले हुए परदों को ऐसे सुखाएं और लगाएं

मशीन से परदे निकालते ही उन्हें अच्छे से झटक लें और तुरंत धूप में टांग दें। सुखने के बाद रिंग्स को चेक करें और फिर से खिड़की या दरवाजे पर लगाएं। इस ट्रिक से आपके परदे बिलकुल नए जैसे चमकेंगे और घर का लुक भी निखर जाएगा।

 

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News