Bigg Boss 19: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित शो बिग बॉस 19 दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। सलमान खान का यह शो इस सीजन में लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो को शुरू हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं और अब तीसरे हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। आइए जानते हैं कौन बने घर के स्टार प्लेयर।
तीसरे हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स कौन?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर Livefeed Updates नाम के अकाउंट ने शो से जुड़ा ताज़ा अपडेट साझा किया है। इस पोस्ट के अनुसार तीसरे हफ्ते के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का चयन ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैशटैग के आधार पर हुआ है।
इस लिस्ट में सबसे ऊपर अभिषेक बजाज हैं, जिन्हें 172.4k हैशटैग मिले हैं।
टॉप 5 में कौन किस पोजीशन पर?
- पहले स्थान पर अभिषेक बजाज (172.4k)
- दूसरे नंबर पर बसीर अली (172.4k)
- तीसरे नंबर पर अशनूर कौर (156.7k)
- चौथे स्थान पर गौरव खन्ना (132.7k)
- पांचवे स्थान पर अमाल मलिक (127k)
यह आंकड़े सोशल मीडिया ट्रेंड पर आधारित हैं और दर्शकों की पसंद को दर्शाते हैं।
वीकेंड का वार बनेगा दिलचस्प
इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। हमेशा की तरह सलमान खान घरवालों की क्लास नहीं लेंगे क्योंकि वे अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।
इस बार वीकेंड का वार की कमान किसी और के हाथ में होगी।
फराह खान सिखाएंगी घरवालों को सबक
सलमान खान की जगह इस हफ्ते फराह खान घरवालों की क्लास लगाती दिखेंगी। फराह अपने मज़ेदार लेकिन सख्त अंदाज़ के लिए जानी जाती हैं, इसलिए घरवालों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
दर्शकों के लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि फराह किस तरह कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाती हैं।
वीकेंड का वार में आएंगे गेस्ट स्टार्स
इस बार शो में मज़ा दोगुना करने के लिए अर्शद वारसी और अक्षय कुमार भी वीकेंड का वार में नज़र आएंगे।
- अर्शद अपनी कॉमिक टाइमिंग से माहौल हल्का करेंगे।
- वहीं अक्षय कुमार अपनी फिल्म के प्रमोशन के साथ घरवालों को एंटरटेन करेंगे।
कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 का यह हफ्ता दर्शकों के लिए सरप्राइज और ट्विस्ट से भरा होगा।





