Bigg Boss 19: कंटेस्टेंट तान्या मित्तल (Tanya Mittal) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी अपने लग्जरी लाइफस्टाइल, कभी चौंकाने वाले बयानों और कभी शो में झगड़ों की वजह से वह सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हैं। अब तान्या का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उनका दावा है कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड कोई और नहीं बल्कि एक विधायक (MLA) है।
क्या Tanya Mittal का बॉयफ्रेंड सचमुच MLA है?
नए एपिसोड में तान्या मित्तल को वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शहबाज बदेशा के साथ बातचीत करते हुए देखा गया। बातचीत के दौरान तान्या ने मज़ाकिया शायरी के ज़रिए इशारा किया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड MLA है। इस पर शहबाज ने उनसे पूछा कि क्या वह आज भी अपने एक्स से प्यार करती हैं। तान्या ने साफ कहा कि वह अब किसी भी एक्स से प्यार नहीं करतीं और वह दो बार रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।
MLA के प्यार में रही थीं Tanya Mittal
शो में तान्या ने कहा – “आज भी वह मुझसे छुपकर मिलने आता है। आईने में जो चेहरा दिखता है, वह मेरा नहीं बल्कि उसका है। पूरी दुनिया कहती थी कि वह मेरे लायक नहीं है। पर शाहबाज़, पूरे देश में उसके जैसा MLA कोई नहीं है।” हालांकि जब शहबाज़ ने उनसे कन्फर्म करने की कोशिश की कि क्या सचमुच उनका एक्स MLA था, तो तान्या ने जवाब देने से इंकार कर दिया।
सोशल मीडिया पर छाई Tanya Mittal
तान्या मित्तल की ये बातें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दर्शक भी यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर तान्या किस MLA की बात कर रही हैं। तान्या एक स्पिरिचुअल इंफ्लुएंसर और बिज़नेसवुमन भी हैं और बिग बॉस हाउस में एंट्री के बाद से ही अपने बयानों से चर्चा में बनी हुई हैं।
Weekend Ka Vaar में होगा बड़ा धमाका
इस हफ्ते बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार भी खास होने वाला है। हालांकि इस बार शो को सलमान खान नहीं बल्कि अरशद वारसी होस्ट करेंगे। वहीं इस हफ्ते आवाज़ दरबार, नगमा मिराजकर, मृदुल तिवारी और नतालिया एलिमिनेशन के लिए नॉमिनेट हुए हैं। ऐसे में देखना होगा कि घर से बाहर कौन होगा और तान्या मित्तल का ये MLA वाला राज कब तक बरकरार रहता है।





