Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

3 दिन से लापता युवक का शव टेमुरनी डेम में मिला

By
On:

3 दिन से लापता युवक का शव टेमुरनी डेम में मिला

मुलताई।थाना क्षेत्र के ग्राम बिसनुर निवासी 3दिन से लापता एक युवक का शव टेमुरनी डैम में मिला है। मासोद चौकी के प्रधान आरक्षक आलोक पटेल,आरक्षक शिवराम परते ने टीम के साथ मौके पर पहुचे और शव को टेमुरनी बांध से निकालकर मर्ग किया है।शव का पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।प्रधान आरक्षक आलोक पटेल ने ग्राम बिसनुर निवासी 25 वर्षीय मृतक कमलेश पिता हंसू पंद्राम रविवार को शाम में घर पर घूमने जाने का कहकर घर से निकला था। जो घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी एवं गांव में खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह मुलताई आठनेर मार्ग पर टेमुरनी डेम की पुलिया के पास डैम में कमलेश का शव तैरते हुए ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना कोटवार ने मासोद चौकी में दी. सूचना पर मासोद चौकी स्टाफ मौके पर पहुंचे और युवक का शव बांध से निकालकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौपा है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News