TVS Orbiter Electric Scooter: TVS Motor Company ने भारत में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS Orbiter लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹99,900 रखी है। यह स्कूटर सीधे तौर पर बाजार में मौजूद Ola और Bajaj जैसे ब्रांड्स को चुनौती देगा। TVS Orbiter एक बार चार्ज करने पर 158 किलोमीटर तक की दमदार रेंज देता है। इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है, जिसमें बड़ा LED हेडलैम्प, स्लीक विंडस्क्रीन और कर्वी बॉडी पैनल्स दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न लुक प्रदान करते हैं।
TVS Orbiter का बैटरी और परफॉर्मेंस
कंपनी के अनुसार यह स्कूटर फिलहाल केवल 3.1kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि, अभी तक इसके चार्जिंग टाइम और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की जानकारी सामने नहीं आई है। इसमें कई प्रीमियम और स्मार्ट फीचर्स शामिल हैं जैसे कि – क्रूज़ कंट्रोल, हिल होल्ड फंक्शन, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, ब्लूटूथ इंटीग्रेशन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और USB चार्जिंग पोर्ट। इसके अलावा इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी एप्लिकेशन का भी सपोर्ट दिया गया है।
बुकिंग और कलर ऑप्शन्स
कंपनी ने TVS Orbiter को छह आकर्षक कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है – Neon Sunburst, Stratos Blue, Lunar Grey, Stellar Silver, Cosmic Titanium और Martian Copper। इसकी ऑनलाइन बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। भारतीय बाजार में यह स्कूटर सीधे Ather Rizta जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से मुकाबला करेगा। इसकी टॉप स्पीड 68 kmph है और इसमें 34 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जिसमें आसानी से दो हेलमेट रखे जा सकते हैं।
यह भी पढ़िए:बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत प्रदेशभर में चल रहा जागरूकता अभियान
अतिरिक्त फीचर्स
TVS Orbiter में कनेक्टेड LCD क्लस्टर दिया गया है। इसकी सीट हाइट 845mm है और इसमें 290mm लेग स्पेस मिलता है। साथ ही, इसे आप TVS X Connect ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं। कंपनी ने इस स्कूटर के लिए कई एक्सेसरीज़ भी पेश की हैं।
भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और अब पारंपरिक ब्रांड्स जैसे TVS भी इसमें अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं।





