विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने नगर को दी ,पौने दो करोड़ के निर्माण कार्यों की सौगात
विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने नगर में पौने दो करोड़ लागत के अधोसंरचना विकास संबधित कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण
आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने नगर पालिका परिषद आमला के द्वारा आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों में पौने दो करोड़ रुपए लागत वाले अधोसंरचना संबधित विकास कार्यों का भूमिपूजन किया ।
विधिवत पूजन के साथ विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के करकमलों से नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे , परिषद सदस्यों भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में कायाकल्प 2.0 योजना अंतर्गत विभिन्न वार्डों में 56 .33 लाख लागत के नली एवं सड़क निर्माण कार्य , 66.52 लाख लागत से वाटर बॉडी रिज्युविनेशन कार्य , 47.88 लाख लागत से एम आर एफ सेंटर कम्पोटिंग पीट निर्माण कार्यों के भूमिपूजन एवं विधायक निधि से बस स्टैंड पर तोरण द्वार एवं वॉर्ड 13 में सामुदायिक भवन में अतिरिक्त ( टीन शेड) लागत सात लाख के निर्माण कार्य लोकार्पण सम्पन्न हुआ।
अपने संबोधन में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यकाल में आमला विधानसभा समेत आमला नगर को नित नए सौगातें मिला रही है। आज पौने दो करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण है। नगर में विकास कार्यों सम्बंधित सौगातों की श्रृंखला में बस स्टैंड से चंद्रभागा नदी तक सड़क पर केंद्रीय विद्युत प्रणाली समेत डिवाइडर व अन्य कार्य स्वीकृत लगात सवा दो करोड़ के निर्माण कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए है और डेढ़ करोड़ के निर्माण कार्यों को जल्द स्वीकृति के साथ नगर वासियों को बेहतर अधोसंरचना निर्माण की अनेको उपलब्धियां मिलेंगी।
आमला में पिछले कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि सैकड़ों करोड़ों रुपए लागत वाले अधोसंरचना संबधित विकास कार्यों समेत आमला का अनुविभाग का दर्जा मिलना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है जिसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त करता हु ।
इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख वरिष्ठ भाजपा नेता चिरौंजी पटेल अशोक नागले, राजेश झा हरि यादव बबलू चड्ढा वरिष्ठ पार्षद ओमवती विश्वकर्मा समेत नपा पार्षद एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
“आमला नगर के विकास को समर्पित पौने दो करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया । नगर वाशियो को हार्दिक बधाई, माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में नगर को करोड़ों रुपए के अन्य निर्माण कार्यों की सौगात जल्द मिलेंगी : डॉ योगेश पंडाग्रे
विधायक आमला सारणी विधानसभा






