Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

इंडिपेंडेंस डे पर सलमान खान का स्पेशल वीडियो, गाया मशहूर देशभक्ति गीत

By
On:

मुंबई : आज पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा है। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर यौम-ए-आजादी की बधाई दी है और अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसे में सलमान खान ने भी इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। इस पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं।

सलमान खान की पोस्ट में क्या है?

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'स्वतंत्रता दिवस की बधाई'। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान ने एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने 'सारे जहां से अच्छा' गीत गाया है। गीत गाते हुए सलमान खान ने बेहतरीन एक्सप्रेशन दिए हैं। सलमान खान के वीडियो को कई यूजर्स ने लाइक किया है और इस पर कमेंट किया है।

यूजर्स ने किए कमेंट

सलमान खान की पोस्ट पर ज्यादातर यूजर्स ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। एक यूजर ने सलमान खान के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है 'भाईजान सबसे ऊपर।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'हमें आपसे प्यार है भाईजान।' एक और यूजर ने लिखा है 'रो क्यों रहे हो भाई। पूरे जज्बे से खुश होकर कहो सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा।'

सलमान खान का वर्कफ्रंट

आपको बता दें कि सलमान खान जल्द ही फिल्म 'द बैटल ऑफ गलवां' में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच हुई झड़प पर आधारित है। इसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह होंगी। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं। सलमान खान ने इस फिल्म के लिए आर्मी की ट्रेनिंग ली है। फिल्म का पहला पोस्टर जारी हो चुका है, जिसमें सलमान खान गुस्से में नजर आ रहे हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News