बैतूल – Tendue ne kiya gaye ka shikar – जंगल के बीच से गुजरते समय अगर आपको कोई तेंदुआ या शेर शिकार करते हुए दिख जाए तो इससे बड़ा रोमांच और कोई नहीं हो सकता । ऐसा ही एक नज़ारा बैतूल के भैंसदेही में दिखा जहां एक तेंदुए अपने से दो गुनी बड़ी गाय को ऐसे घसीटकर ले गया मानो वो कोई बकरी हो ।
ये दुर्लभ नज़ारा भैंसदेही के भाजपा नेता प्रदीप सिंह किलेदार ने अपने मोबाईल कैमरे में कैद किया। जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । ये घटना बैतूल की भैंसदेही तहसील की है जहां भैंसदेही के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुकरू खामला में मुख्य सड़क पर एक तेंदुए ने गाय को अपना शिकार बनाया था और उसने गाय की गर्दन दबोच रखी थी । इस दौरान वहां से गुजरी एक कार के चालक की नज़र इस पर पड़ी । उसने गाय को बचाने के लिए कार का हॉर्न बजाना शुरू किया जिससे तेंदुआ गाय को छोड़ दे लेकिन भूखे शिकारी तेंदुए पर इस शोर शराबे का कोई असर नहीं हुआ और वो गाय की गर्दन दबोच कर खड़ा था । इतने में अचानक तेंदुए ने गाय को एक झटके से गिराया और घसीटकर जंगल मे ले गया ।
तेंदुए की ताकत का अंदाज इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो अपने से दोगुनी बड़ी गाय को किसी बकरी की तरह घसीटकर ले गया । तेंदुए को सबसे फुर्तीले और चालाक शिकारियो में गिना जाता है जो जंगल ही नहीं बल्कि शहरों में घुसकर भी शिकार कर लेता है । बैतूल के जिस कूकरू खामला इलाके में ये घटना हुई है वहाँ ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय पशुपालन है और आसपास जंगलों में तेंदुए ,भालू और टाइगर भी मौजूद हैं इसलिए यहां पालतू मवेशियों पर हमेशा खतरा मंडराते रहता है ।






Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.