Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

प्‍लास्‍टिक विसर्जन प्रतिबंध के साथ जुर्माना देना होगा – सरस्‍वती बेले सरपंच हसलपुर ग्राम पंचायत विसर्जन सामग्री के साथ प्‍लास्‍टीक पन्‍नीयों से पटा मिला तालाब

By
On:

अखिल विश्‍व गायत्री परिवार और कृष्‍ण लीला फाऊंडेशन और हसलपुर पंचायत ने चलाया जल स्‍त्रोत शुद्धि अभियान
जल स्‍त्रोतो की शुद्धि के लिए चलाए जा रहें शुद्धि अभियान में तालाब में सालों पहले विसर्जन की गई पूजन सामग्री पन्‍नीयों में बंधी मिली हसलपुर सरपंच सरस्‍वती बेले ने कहा की तालाब में प्‍लास्‍टिक विसर्जन पर प्रतिबंध के साथ जुर्माना लगाया जायेगा । विदित हो कि विगत 2 माह से अखिल विश्‍व गायत्री परिवार, कृष्‍णलीला फाऊंडेशन एवं विभिन्‍न गा्रम पंचायतो के सहयोग से जल शुद्धि अभियान चलाया जा रहा है जिससे प्रकृति का सौंदर्य पुन: उसे लौटाया जा सकें।
1. वरिष्‍ट वकिल और समाजसेवी राजेंद्र उपाध्‍याय ने बताया कि गायत्री परिवार एवं विभिन्‍न स्‍वयंसेवी संगढनो के सहयोग से आमला विकासखण्‍ड में जल स्‍त्रोतो की शुद्धि का अभियान चलाया जा रहा है। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्‍य जहां जल स्‍त्रोता की शुद्धि करना है वहीं जनमानस में जनस्‍त्रोतां के प्रति जागरूकता लाना है।
अखिल विश्‍व गायत्री परिवार के एस पी डढोरे एवं वैध ठाकुरदास पंवार ने बताया कि जल स्‍त्रोतो की शुद्धि अखिल विश्‍व गायत्री परिवार के सप्‍त सूत्री आंदोलनों में से एक आंदोलन है जिसके अन्‍तर्गत प्राकृतिक जल स्‍त्रोतो की सफाई और व्‍यवस्‍था श्रमदान और जनसहयोग से प्रत्‍येक गांव और नगर में की जानी है।
2. जिला युवा प्रकोष्‍ठ के निलेश कुमार मालवीय और नर्मदा सोलंकी ने इस एक दिवसीय श्रमदान कार्यक्रम के माध्‍यम से युवाओं का आव्‍हान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित कुएं तालाब बावली नदी बरसाती नालों की सफाई कर इस आंदोलन को गति दें और आने वाली पीड़ी के लिए निर्मल जल की उपलब्‍धता सुनिश्चित करें। इस अभियान में गायत्री परिवार और अन्‍य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर निर्मल जल अभियान चलायें।
3. जल स्‍त्रोतों की सफाई हेतु श्रमदान में पंहुचे ग्राम के कोटवार निर्मल बेले पत्रकार अजय बचले सनील नागले सदाराम झरबडे सुरेंद्र कापसे अधिवक्‍ता संघ के पूर्व अध्‍यक्ष मोहम्‍मद शफी खान अशोक पाल आदि परिजनों ने श्रमदान कर जल स्‍त्रोतो की सफाई का संकल्‍प लिया ।

 

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News