Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Teddy Bear Me Ghusa Chor : पुलिस को चकमा देने चोर ने लगाया ऐसा  दिमाग खुद को कर लिया टेडी में कैद 

By
On:

Teddy Bear Me Ghusa Chor – चोर पुलिस की कहानिया तो आपने खूब सुनी होंगी की किस तरह चोर खुद को पुलिस से बचाने के लिए अलग अलग तरीके अपनाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया एक हैरान कर देने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हाँ पुलिस का दिमाग उस समय चकरा गया जब उन्होंने एक चोर ढूँढना शुरू किया तो उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा दरअसल एक चोर जो की पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में काफी लम्बे समय से था पुलिस उसे पकड़ने उसके ठिकाने पर पहुंची लेकिन उन्हें वहां चोर नजर नहीं आया उन्होंने वहां देखा की एक बड़ा सा टेडी बियर वहां पड़ा हुआ है जिसमे थोड़ी हलचल हो रही है।   

टेडी बियर में था चोर 

पुलिस ने पाया कि 18 वर्षीय जोशुआ डॉब्सन ने खुद को 5 फुट के विशालकाय टेडी बियर के अंदर भर लिया था. ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने फेसबुक पर कहा, ‘जब हम उसे गिरफ्तार करने गए, तो हमारे अधिकारियों ने देखा कि एक बड़ा टेडीबियर सांस ले रहा था, जिसमें डॉब्सन को अंदर छुपा हुआ था.’ अधिकारियों ने कहा, ‘पिछले हफ्ते मोटर वाहन चोरी करने, अयोग्य ठहराए जाने पर गाड़ी चलाने और बिना भुगतान के पेट्रोल पंप से भागने के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद अब वह सलाखों के पीछे है.’

सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में आया मामला 

शेयर किए जाने के बाद से, पोस्ट ने नेटिजन्स को सोच में डाल दिया है. वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘जेल में रहने के दौरान उनके पास सिर्फ टेडीबियर की जरूरत का सामान होगा.’ एक अन्य ने कहा, ‘ओह माय गॉड! मुझे तारीख देखनी थी. इसे 1 अप्रैल के लिए सहेजना चाहिए था. मुझे विश्वास है कि वह अगले 9 महीनों के लिए अपने मुरब्बा सैंडविच का आनंद ले रहे होंगे. एक तीसरे यूजर ने सवाल उठाया कि भालू, जो बड़ा है और मानव आकार का नहीं दिखता है, तो चोर वहां कैसे फिट हो गया? यह संभव नहीं है! टेडी भी काफी बड़ा नहीं है.’

Source – Internet 

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News