Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

युद्ध चाहे 10 दिन चले या 15 दिन, आंतकियों का खात्मा करे: मांझी

By
On:

गया। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि युद्ध चाहे 10 दिन चले या 15 दिन, अब जंग रुकना नहीं चाहिए। मंत्री मांझी ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अंतिम झगड़े के कारण को खत्म कर देना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी हरकतें फिर ना हो सके।
गया में अपने आवास पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री मांझी ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने पाकिस्तान की आतंकवादी हरकतों की कड़ी निंदा कर कहा कि अब समय आ गया है कि दोनों देशों के बीच अंतिम झगड़े का कारण ही खत्म कर दिया जाए।
मांझी ने कहा कि हर वक्त पाकिस्तान कायराना हरकत करता है। सबसे पहले उसी ने शुरू किया है। तीर्थ स्थान या पर्यटन स्थल पर लोग घूमने जाते हैं, वहां आतंकियों ने महिलाओं के सामने उनके पति को मार दिया और कहा कि मोदी से कह देना। इस तरह से शुरुआत की है। देशवासी चाहते थे कि इसका बदला लिया जाए। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि भारत के द्वारा पाकिस्तान के रिहायशी इलाके पर कोई प्रहार नहीं हुआ है। जो भी कार्रवाई हुई है, वहां आतंकी अड्डे पर हुई है। हम आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। वहां के रिहायशी इलाके को किसी प्रकार की क्षति नहीं कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान बार-बार ऐसा कर रहा है। जब पाकिस्तान ऐसा कर रहा है तो हम कितना बर्दाश्त करे, इसकी भी एक क्षमता होती है। इसके बावजूद भारतीय सेना को धन्यवाद देते हैं कि संयम से काम कर रही है।
मांझी ने कहा कि कुछ लोग बीच में वार्ता करने की बात कर रहे हैं। मैं उनकी बातों को नहीं समझता, क्योंकि वार्ता की बात क्यों कर रहे हैं? उसको मना करते, हमको क्यों कर रहे हैं। हम तो अपने बचाव में कर रहे हैं. वैसी परिस्थिति में वह दोगली बात कर रहे हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News