Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी रजिस्ट्रेशन और अवैध कब्जे वाले 400 लोगो को भेजा नोटिस, इनमे व्यापारियों की संख्या सबसे ज्यादा

By
On:

रायपुर: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने प्रदेश भर में वक्फ संपत्तियों को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। फर्जी रजिस्ट्रेशन और 500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति पर अवैध कब्जे के मामलों में करीब 400 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। इस कार्रवाई की जद में राजधानी रायपुर के नामी-गिरामी कारोबारियों समेत कई लोग आए हैं। वक्फ बोर्ड ने रायपुर के मालवीय रोड स्थित कई नामी दुकानों के संचालकों को नोटिस भेजा है। इस सूची में लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, एवन बेकरी, सुप्रीम फुटवियर, पगारिया ज्वेलर्स, महेश रुई भंडार, मोहम्मद साजिद (सिविल लाइन) और मिर्जा बेग समेत एक दर्जन से ज्यादा नाम शामिल हैं। इन सभी पर वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कब्जा करने या फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का आरोप है। 

किराया चुकाओ नहीं तो बेदखल कर देंगे 

वक्फ : वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने साफ कहा है कि वक्फ संपत्तियों (वक्फ बोर्ड संपत्ति) पर काबिज सभी लोगों को 21 दिन के अंदर किराया अनुबंध पर सहमति देनी होगी। जो लोग तय समय सीमा में किराया चुकाने को तैयार होंगे, उनसे अनुबंध पर हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। जो सहमत नहीं होंगे, उन्हें संपत्ति से बेदखल कर दिया जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार किराया दरें तय होंगी : वक्फ बोर्ड चेयरमैन ने यह भी कहा कि वक्फ संपत्तियों (वक्फ बोर्ड संपत्ति) पर किसी भी हालत में अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। कलेक्टर गाइडलाइन के अनुसार किराया दरें तय की जाएंगी। वक्फ चेयरमैन ने कहा कि नोटिस जारी करने से पहले सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई है। उन्होंने दावा किया कि जो लोग कह रहे हैं कि संपत्ति वक्फ की नहीं है, उनका तर्क पूरी तरह गलत है। फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर संपत्ति बेची गई है, जबकि अधिकांश कब्जेदार खुद कभी किराएदार रहे हैं। 

वक्फ संपत्तियों पर सर्वे का क्या असर हुआ?

नई वक्फ नीति और केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे सर्वे के तहत छत्तीसगढ़ में वक्फ संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। इस सर्वे में पता चला है कि 500 ​​करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्तियां फर्जी रजिस्ट्री या अवैध कब्जे में हैं। इस तथ्य के आधार पर वक्फ बोर्ड ने पूरे प्रदेश में कार्रवाई तेज कर दी है। 

राज्य में वक्फ संपत्तियों का विवरण

रायपुर: 832 संपत्तियां

बिलासपुर: 1401 संपत्तियां

दुर्ग: 125 संपत्तियां

बस्तर: 55 संपत्तियां

कोरबा: 44 संपत्तियां

राजनांदगांव: 300 संपत्तियां

धमतरी: 312 संपत्तियां

गरियाबंद: 943 संपत्तियां

सरगुजा: 226 संपत्तियां

सूरजपुर: 354 संपत्तियां

कुल मिलाकर राज्य में 5,000 से अधिक वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं, जिनकी सुरक्षा वक्फ बोर्ड की प्राथमिकता है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News