जोन स्तरीय विज्ञान मेले में डाइट बैतूल की सहायक शिक्षण सामग्री को तृतीय स्थान प्राप्त।
प्राचार्य डाइट प्रभात पट्टन श्रीमती सरिता प्र. आंडे ने बताया कि राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान एवं शिक्षा महाविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार प्रगत शैक्षिक संस्थान (IASE) भोपाल में दिनांक 04.08.22 को आयोजित जोन स्तरीय विज्ञान मेला वर्ष 2021-22 के आयोजन में डाइट बैतूल से टीएलएम (सहायक शिक्षण सामग्री) प्रतियोगिता,प्रश्न मंच प्रतियोगिता और तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता हेतु D.El.Ed प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष की छात्राध्यापिकाओं ने भाग लिया जिसमें डाइट बैतूल का टीएलएम 3D आकृतियों की समझ विकसित करना, पाइथागोरस प्रमेय का सत्यापन को तृतीय स्थान मिला।
प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन किया। जिले से श्री रितेश पठाड़े प्राथमिक शिक्षक एवं शिक्षिका श्रीमती शीला इवने टीम प्रभारी एवं मार्गदर्शक के रुप में शामिल हुए । आयोजक आईएएसई भोपाल द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं मार्गदर्शक को सहभागिता-प्रशस्ति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
इस उपलब्धि पर डाइट प्राचार्य श्रीमती सरिता आंडे , श्री अंकुर धोटे एवं समस्त स्टाफ द्वारा बधाई प्रेषित की गई





