Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Rescue video: जेएच कॉलेज में निकला 5 फीट लंबा सांप,सर्पमित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

By
On:

Rescue video: बैतूल: बैतूल जिला मुख्यालय स्थित जे एच कॉलेज में शुक्रवार को एक 5 फीट लंबा सांप दिखाई देने से कॉलेज में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद कॉलेज स्टाफ और छात्र घबरा गए, और तत्काल सर्पमित्र को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे अनुकूल वातावरण में छोड़ने का कार्य किया।

मिली जानकारी के अनुसार, बैतूल के सरकारी जे एच कॉलेज के रसायन विभाग में शुक्रवार दोपहर के समय जब छात्र और अध्यापक अध्ययनरत थे, तभी एक 5 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर सभी लोग भयभीत हो गए और तुरंत रसायन विभाग की लैब से बाहर निकल आए। इसके बाद कॉलेज प्रशासन द्वारा तुरंत सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही विशाल घटनास्थल पर पहुंचे और सांप को खोजने का कार्य प्रारंभ किया।

सांप रसायन विभाग में लगे एक बिजली के खंभे में घुस गया था, जिससे उसे निकालना चुनौतीपूर्ण हो गया। लेकिन सर्पमित्र विशाल ने सावधानीपूर्वक खंभे का ढक्कन खोलकर सांप को सुरक्षित बाहर निकाला और सफलतापूर्वक उसका रेस्क्यू किया।

सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने बताया कि यह सांप ‘घोड़ा पछाड़’ धामन प्रजाति का है, जिसे इंडियन रेट स्नेक भी कहा जाता है। यह सांप जहरीला नहीं होता और मुख्य रूप से चूहों का शिकार करता है, जिससे यह कृषि और मानव आबादी के लिए उपयोगी साबित होता है। विशाल ने बताया कि सांप को सुरक्षित रूप से पकड़कर उसे वन क्षेत्र में अनुकूलित वातावरण में छोड़ दिया गया, ताकि वह प्राकृतिक वातावरण में वापस जा सके और किसी को नुकसान न पहुंचाए।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News