Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Betul News: पीएम ने डीडी उइके को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

By
On:

Betul News: बैतूल। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जनजाति कार्य मंत्रालय दुर्गादास उइके के आज जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामना संदेश भेजा है।
 श्री मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि मंत्री मंडल मेरे अहम सहयोगी के रूप में आप अपने अथक परिश्रम, असीमित ऊर्जा और अटल संकल्प शक्ति से न्यू इंडिया के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। जन्मदिन जीवन की सार्थकता के आकलन का विशेष अवसर तो होता ही है साथ ही यह हमें परिवार, समाज और देश के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन को लेकर प्रेरित भी करता है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि देश की समृद्धि के लिए आप जिस समर्पित भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं वह नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। 

 source internet साभार…

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News