Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

8 वर्ष पुराने 4 प्रकरण मे फरार आरोपी गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

8 वर्ष पुराने 4 प्रकरण मे फरार आरोपी गिरफ्तार

मुलताई। न्यायालय मे विचाराधीन 8 वर्ष पुराने पृथक पृथक 4 प्रकरणो मे लम्बे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारण्टी को मुलताई पुलिस ने गिरफ्तार किया है।टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया थाना मुलताई के ग्राम खल्ला निवासी आरोपी रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल के खिलाफ न्यायालय से थाना मुलताई के 8 वर्ष पुराने पृथक पृथक 4 प्रकऱणो मे स्थायी वारंट जारी कर तामीली हेतु प्राप्त हुए थे। उक्त आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होकर न्यायालय पेशी मे उपस्थित ना होकर पुलिस द्वारा वारंट तामीली हेतू आरोपी के घर पर जाने पर पुलिस के आने की सूचना पाकर पुलिस को चख्मा देकर फरार हो जाता था । आरोपी चोरी एवं आर्म्स एक्ट के प्रकऱणो मे बहुत लम्बे समय से फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लम्बे समय से तलाश जारी थी।पुलिस द्वारा मुखबिर मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी रामसू पिता शिवराज झारखण्डे उम्र 30 साल को दुनावा बस स्टेण्ड के पास से घेराबंदी कर पकडा गया एवं विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नरेन्द्रसिंह परिहार, उनि नेपालसिंह, सउनि रणधीरसिंह,आरक्षक नरेश, विवेक,सैनिक विजय रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News