Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

7 अगस्त को निकलेगी सर्वमंगल कावड़ यात्रा 10 अगस्त शिवधाम सालबर्डी पहुंचेंगी 

By
On:

7 अगस्त को निकलेगी सर्वमंगल कावड़ यात्रा 10 अगस्त शिवधाम सालबर्डी पहुंचेंगी 

मुलताई। मां ताप्ती उद्गम स्थल से मां ताप्ती सर्व मंगल कावड़ यात्रा 7 अगस्त को ताप्ती तट से प्रारंभ होकर 10 अगस्त को प्राचीन शिवधाम सालबर्डी पहुंचेगी। जहां मां ताप्ती जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा l ताप्ती उद्गम स्थल से प्राचीन शिव धाम सालबर्डी तक निकलने वाली सर्व मंगल कावड़ यात्रा की तैयारी को लेकर नेहरू वार्ड स्थित नागदेव मंदिर में बैठक संपन्न की गई l जिसमें चतुर्थ वर्ष सर्व मंगल कावड़ यात्रा को भव्य रूप से निकालने को लेकर चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई l सर्व मंगल कावड़ यात्रा 7 अगस्त को ताप्ती तट से कावड़ में मां ताप्ती का जल भरकर प्रारंभ होगी l मुलताई से कावड़ यात्रा आष्टा पहुंचेंगी, जहां आष्टा में रात्रि विश्राम होगा l 8 अगस्त को कावड़ यात्रा आष्टा से गेहूंबारसा के लिए रवाना होगी, जहां कावड़ यात्रा का गेहूंबरसा में रात्रि विश्राम होगा l वही 9 सुबह अगस्त को कावड़ यात्रा गेहूंबारसा से होकर सालबर्डी की ओर रवाना होगी l शाम कावड़ यात्रा का सालबर्डी में पहुंचकर रात्रि विश्राम होगा l 10 अगस्त को सुबह कावड़ यात्रा द्वारा शिव धाम गुफा में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक एवं पूजन संपन्न होगा l सर्व मंगल कावड़ यात्रा आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं से कावड़ यात्रा में शामिल होने आमंत्रित किया गया है l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News