Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

जौलखेड़ा में सांसद खेल महोत्सव में 591 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

By
Last updated:

खबरवाणी

जौलखेड़ा में सांसद खेल महोत्सव में 591 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम जौलखेडा़ क्लस्टर में गुरूवार को सांसद खेल महोत्सव हायर सेकेण्डरी स्कूल जौलखेडा़ में आयोजित किया गया।जिसमे कबड्डी, खो-खो,लम्बी कूद,रस्सा कशी, ऊंची कूद,पिट्टू, वालीबॉल,बैडमिंटन रेस आदि खेलों में जौलखेडा़ संकूल के कुल 591 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।

महोत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जनपद अध्यक्ष नानहीबाई पिरथीलाल डहारे, जिला पंचायत सदस्य कंचन कास्लेकर ,जौलखेडा़ सरपंच पदमा कैलाश देशमुख,सर्रा सरपंच तुलाराम सूर्यवंशी,हेटी सरपंच बबलू देवासे,डिवटिया सरपंच शशिकला गोस्वामी,सेमझिरा सरपंच मोहन पवार,पंच प्रमोद सोनी,पीटीए अध्यक्ष श्यामकिशोर पाठेकर , जनपद सदस्य दिनेश कसारे,बीईओ सक्षम बारमाटे ,बीईओ पट्टन आशीष शर्मा एवं संकुल प्राचार्य प्रमोद कुमार सागरे ने किया ।इस दौरानशिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी रस्सा कशी और कुर्सी दौड़ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार ने कहा देश का हर बच्चा और नागरिक स्वस्थ होगा तभी हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत का लक्ष्य हासिल कर पाएंगे। सांसद के मार्गदर्शन में खेलों का आयोजन भावी खेल पीढ़ी को बढ़ावा है। संकुल प्राचार्य प्रमोद कुमार सागरे ने कहा फिट युवा विकसित भारत से छात्र छात्राओं को नव प्रेरणा मिल रही है । बच्चे अब मध्यप्रदेश के चैंपियन खिलाड़ी विवेक सागर और क्रांति गौड़ से प्रेरित होकर खेलों में विशेष रूचि ले रहे हैं।नोडल अधिकारी एस डी एम राजीव कहार सहायक नोडल अधिकारी जनपद सीईओ डी एस मसराम एवं आयोजन प्रभारी बी ई ओ सक्षम बारमाटे ने बड़ी संख्या में खेल उत्सव में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को बधाई दी।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के हेमंत विश्वकर्मा ने बताया 29 नवंबर तक मुलताई ब्लाक में खेल महोत्सव आयोजित किए जाएंगे ।

खेल शिक्षक महेश खत्री, रश्मि बाथरे , कामना साबले , पूर्णिमा चौकीकर, खुशबू सागरे अश्विनी विश्वकर्मा, कल्याणी नरवरे भानु सिसोदिया, अजय गायकवाड़ , तुषार उदासी के मार्गदर्शन में खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई।मंच संचालन शिक्षक सुशील पौनीकर ने किया

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News