Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बिसनूर आगजनी पीड़ित परिवार को दी 50 हजार रुपए की सहायता

By
On:

खबरवाणी

बिसनूर आगजनी पीड़ित परिवार को दी 50 हजार रुपए की सहायता

मुलताईप्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम बिसनुर में बीते बुधवार को हुई आगजनी की घटना ने चार परिवारों को सड़क पर ला दिया है। इस कठिन समय में इंसानियत की मिसाल भी देखने को मिल रही है। गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों की सहायता के लिए आगे आ रहे हैं । इसी क्रम में रविवार को वर वधु मंगलम ग्रुप’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संचालक बीआर पाटणकर, पूर्व विधायक पीआर बोड़खे, जगन्नाथ पंडाग्रे, एसआरधोटे,अजय ठाकरे मुलताई द्वारा पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर, उनका हाल-चाल जाना तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि संकट की इस घड़ी में समाज उनके साथ खड़ा है।पीड़ित परिवारों को ग्रुप की तरफ से पचास हजार पांच सौ रुपए की आर्थिक सहायता राशि सौपी गई। पीड़ित परिवारों को सोमवंशी महार समाज सामाजिक संगठन के जिला अध्यक्ष मारुतीराव तायडे, वरिष्ठि अधिवक्ता व्ही.डी. कोसे, आर.सी. गायकवाड, प्रभाकर भट्करे आदि सदस्यों ने पीड़ित परिवारों को 200 लीटर क्षमता वाली पानी की तीन सिंटेक्स एवं साल प्रदान किया। L वहीं समाजसेवी कैलाश माकोड़े द्वारा, प्लास्टो कंपनी की 1000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी मानवीय सहायता स्वरूप भेंट किया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

1 thought on “बिसनूर आगजनी पीड़ित परिवार को दी 50 हजार रुपए की सहायता”

Comments are closed.

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News