खबरवाणी
कामथ में सेवा सेतु अभियान शिविर में 278 आवेदन का मौके पर निराकरण
मुलताई। जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कामथ के सामुदायिक भवन में शनिवार को सेवा सेतु अभियान “सरकार आपके द्वार” के अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना हैँ। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 457 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 278 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के संबंध में संबंधित हितग्राहियों को पात्रतानुसार शीघ्र लाभ प्रदान किए जाने का आश्वासन संबंधित विभाग द्वारा दिया गया।शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। राजस्व विभागया के अंतर्गत कुल 91 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे 75 हितग्राहियों को मौके पर लाभ प्रदाय किया गया एवं सामाजिक न्याय विभाग अंतर्गत 43 हितग्राहियों को पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु 10 हितग्राहियों को 12 हजार रुपए प्रति हितग्राही की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। वहीं वीबीजी रामजी योजना अंतर्गत 10 हितग्राहियों को तथा 12 हितग्राहियों को मृदा परीक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रधानमंत्री आवासयोजना–ग्रामीण अंतर्गत 10 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।आजीविका मिशन अंतर्गत 58 स्व-सहायता समूहों को कुल ₹2 करोड़ 39 लाख 80 हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया।
शिविर में विधायक चंद्रशेखर देशमुख,जिला पंचयात अध्यक्ष राजा पवार,जनपद अध्यक्ष नान्ही बाई पिरथीलाल डहारे , अनुविभागीय अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।





