खबरवाणी
संपर्क अभियान में 264 शिकायते प्राप्त 245 का मौके पर किया निराकरण
मुलताई। बिजली कंपनी के मुलताई संभाग के सभी वितरण केन्द्रो में संपर्क अभियान शुरू कर 10 शिविरो का आयोजन किया गया था। शिविर में प्राप्त शिकायतो के संबंध में मुलताई संभाग के उपमहाप्रबंधक हितेश वशिष्ठ ने बताया कि बीते बुधवार को वितरण केन्द्र मासोद, घाटबिरोली, जौलखेडा एवं मुलताई ग्रामीण वितरण केन्द्रो में शिविर का आयोजन किया गया शिविर में कुल 264 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमे से 245 शिकायतो का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायते निर्धारित अवधि के अन्दर पूर्ण कर दी जायेंगी।
श्री वशिष्ठ ने बताया कि मीटर बदलने की कुल 110 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमे से 98 के मीटर बदल दिये गये शेष 12 मीटर निर्धारित समय-सीमा में बदल दिये जायेंगे। विल नही मिलने की 84 शिकायते प्राप्त हुई उन्हे तुरंत डूप्लीकेट बिल प्रदान किये गये। 23 नं. शिकायते विद्युत लाईन से संबंधित थी जिन्हे तुरंत सुधार किया गया। इस मौके पर 102 लोगो द्वारा बिल भी जमा किया गया। माह अग्रस्त 2026 में आगामी 08, 10, 12 एवं 14 अग्रस्त 2026 को पुनः सभी वितरण केन्द्रो के ग्रांमो में शिविर का आयोजन किया जाना है। श्री वशिष्ठ ने सभी उपभोक्ताओं से इन शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।





