Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे 200 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे

By
Last updated:

खबरवाणी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे 200 जोड़े परिणय सूत्र मे बंधे

दोपहर मे निकली बारात जिप अध्यक्ष हुए शामिल

मुलताई। जनपद पंचायत मुलताई द्वारा मंगलवार को ब्लॉक के ग्राम चंदोराखुर्द मे मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना के तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।
सम्मेलन में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हिंदू जोड़ों के विवाह हुए तो वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह भी सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार शामिल हुए। नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार,जनपद अध्यक्ष नान्ही बाई डहारे, एसडीएम राजीव कहार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। जिन्होंने नव दम्पतियों को आशीर्वाद देते हुए सुखी दाम्पत्य जीवन की कामना की।ग्राम के मीडिल स्कूल परिसर मे आयोजित विवाह समारोह के पहले सामूहिक बारात निकाली गई। बारात मे करीब 200 दुल्ह के साथ नाचते गाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार शामिल हुए।इस दौरान प्रशासन द्वारा बारातियों एवं घरातियों के लिए स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई, वहीं विशाल पंडाल, बैठक एवं अन्य जरुरी व्यवस्था प्रशासन द्वारा की गई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News