खबरवाणी
जनजाग्रति संस्था ने नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के स्थानांतरण पर किया भावभीना बिदाई सम्मान समारोह l
बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी जनजाग्रति संस्था द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के बिदाई सम्मान समारोह संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ,संरक्षक व सलाहकार डॉ फौजिया सोडावाला ,संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह ,संस्था उपाध्यक्ष सुनील सलूजा , कार्यकारिणी व सदस्य रजनी गट्टानी ,आशा तिवारी , अरुण जोशी , देवचंद शर्मा , विवेक हकीम द्वारा किया गया l
नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल ने जनजाग्रति संस्था द्वारा आयोजित बिदाई सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा की निश्चित रूप से मै जनमानस को कभी भी नही भुला पाउँगा l मैंने यहा आकर हर सम्प्रदाय के जनमानस में एक दुसरे के प्रति प्रेम ,भाईचारा , के साथ साथ जो सूझ बुझ यहा के जनमानस के अंतर्गत प्रशासन के प्रति सहयोगात्मक रवय्या अपनाने में देखी है वह काबिले तारीफ है l खासकर मै जनजाग्रति संस्था सदस्यों को इसलिए भी नही भूला पाउँगा क्योकि जो कार्य आप शासन की योजनाओ व कार्यो को जनमानस में जागरूकता हेतु कार्यक्रम आयोजित कर करते है सराहनीय कदम है आप ऐसे ही कार्य निरंतर करते रहे l इन्ही शुभकामनाओ के साथ आपका बहुत बहुत आभारी हूँ l
संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा की आपके लगभग 3 साल के कार्यकाल में जो कार्यप्रणाली को अपनाकर शहर में जो शांति व्यंस्था कायम करने में आपने अपने उच्च अधिकारियो के सहयोग से जो कार्य प्रतिपादित सुखद समय रहा है l





