Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सुभाषवार्ड में 41 लाख रुपए की लागत से होगा 14 सीसी सड़को का निर्माण

By
On:

खबरवाणी

सुभाषवार्ड में 41 लाख रुपए की लागत से होगा 14 सीसी सड़को का निर्माण

विधायक एवं नपा अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

मुलताई। नगर के महावीर वार्ड में 41 लाख रुपए की लागत से 14 सीसी सड़को का निर्माण होगा, वहीं महावीर वार्ड मे जैन मंदिर के सामने सड़क पर 3 लाख रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक लगाई जाएगी। शनिवार को विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार द्वारा भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती परमार ने बताया सुभाष वार्ड में मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना चतुर्थ चरण योजना अंतर्गत 14 सीसी रोड कार्य का 41 लाख की लागत से निर्माण होगा वहीं महावीर वार्ड में जैन मंदिर गली में 3 लाख 5 हज़ार रुपए की लागत से पेवर ब्लॉक लगाए जाएगे।विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने 1 माह के भीतर सड़को का गुणवत्ता पूर्ण निर्माण किया जाएगा। इस दौरान पार्षद महेंद्र पिल्लू जैन, वर्षा गडेकर,अजय यादव,शिल्पा मनीष शर्मा,रितेश विश्वकर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पीएल पवार, मंडल अध्यक्ष गणेश साहू एवं सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ,उपयंत्री महेश शर्मा एवं कर्मचारी उपस्थित थे

वार्ड पार्षद को ही नहीं दिया आमंत्रण

महावीर वार्ड पार्षद वंदना साहू ने प्रेस नोट जारी कर बताया विधायक की उपस्थिति में महिला जनप्रतिनिधि के अधिकारों का हो रहा है,शुक्रवार को उनके महावीर वार्ड में भूमिपुजन कार्यक्रम 11 बजे से नियत था, लेकिन जब तक उन्हें आमंत्रण नही था,उन्हें शुक्रवार को 11.18 बजे कार्यक्रम की सूचना दी गई।उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर अपनी मनमर्जी से कार्यक्रम रखने तथा वार्ड की महिला पार्षद को समय के बाद सूचना देकर पार्षद के प्रोटोकाल का उल्लंघन किया। जिस पर विधायक की मौन स्वीकृति रही। पार्षद वंदना साहू ने दोषी अधिकारियो पर कार्रवाई की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News