Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मुलताई एवं पट्टन के मोतियाबिंद शिविर में सवा सौ मरीजों को मिला लाभ

By
On:

खबरवाणी

मुलताई एवं पट्टन के मोतियाबिंद शिविर में सवा सौ मरीजों को मिला लाभ

मुलताई।अखिल भारतीय साहू वैश्य महासभा दिल्ली एवं युवा साहू समाज सेवा संगठन जिला बैतूल और चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बैरागढ़ भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में स्व. शिवदयाल साहू की स्मृति में मुलताई एवं प्रभात पट्टन के सरकारी अस्पताल में निःशुल्क मोतियाबिंद जांच, परामर्श एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ साहू समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद साहू, युवा साहू समाज सेवा संगठन के अध्यक्ष गोपाल साहू, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ. अदिति शाक्य, डॉ. जाहनवी आर्यन, चिरायु मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अभिषेक शुक्ला और सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश फूलवार ने स्व. श्री शिवदयाल साहू की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया।इस दौरान चिरायु मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अभिषेक शुक्ला ने कहा कि दिवंगत परिजनों की स्मृति में किए गए सेवा कार्य से न केवल समाज को लाभ मिलता है एवं दिवंगत आत्मा को भी शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।डॉ. अदिति शाक्य और डॉ. जाहनवी आर्यन के नेतृत्व में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की और उन्हें जरूरी परामर्श दिया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में 157 मरीजों के आंखों की जांच में 75 वृद्ध जनों में मोतियाबिंद पाया गया, प्रभात पट्टन में 127 मरीजों की आंखों की जांच में 55 मरीजों में मोतियाबिंद पाया गया। सभी मरीजों को चिरायु मेडिकल कॉलेज ले जाया गया ।शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, साहू समाज के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News