Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

कुमुद्रा तथा मोहरखेड़ा में 109 बिजली संबंधित शिकायतों का निराकरण

By
On:

खबरवाणी

कुमुद्रा तथा मोहरखेड़ा में 109 बिजली संबंधित शिकायतों का निराकरण

मुलताई। बिजली कंपनी संभाग मुलताई द्वारा मासोद क्षेत्र के गाम कुमुद्रा तथा साईखेड़ा के मोहरखेड़ा में विद्युत शिविर का शनिवार को आयोजन किया गया जिसमे 121 शिकायतें प्राप्त हुई थीं।उपमहाप्रबंधक हितेश वशिष्ठ ने बताया कि शिविर में कुल 121 शिकायते प्राप्त हुई थी,जिसमे से 109 शिकायतो का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। शेष शिकायते निर्धारित अवधि के अन्दर पूर्ण कर दी जायेंगी।
श्री वशिष्ठ ने बताया कि मीटर बदलने की कुल 4 शिकायते प्राप्त हुई थी, उनमे से 4 के मीटर बदल दिये गये। बिल नहीं मिलने की कुल 73 शिकायतें प्राप्त हुई उन्हे मौके पर तत्काल डुप्लीकेट बिल उपलब्ध कराया गया। गाम मोहरखेड़ा शिविर में नवीन कनेक्शन देने के लिये 1 शिकायत प्राप्त हुई जिसे मौके पर ही प्रदान कर दिया गया। नाम परिवर्तन हेतु 7 शिकायते प्राप्त हुई जिनको मौके पर ही निराकृत कर दिया गया। इस मौके पर 17 लोगो द्वारा बिल भी जमा किया गया। माह जुन 2026 में आगामी 8, 9, 11, 13, एवं 15 जुन 2026 को पुनः विभिन्न वितरण केन्द्रो के ग्रामो में शिविर का आयोजन किया जाएगा । श्री वशिष्ठ ने सभी उपभोक्ताओं से इन शिविरो का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News