Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

उपजेल मुलताई में 100 कैदियों को कराया योग,मानसिक स्वास्थ्य पर रहा फोकस

By
On:

खबरवाणी

उपजेल मुलताई में 100 कैदियों को कराया योग,मानसिक स्वास्थ्य पर रहा फोकस

मुलताई अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर के उपजेल में बंद बंदियों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैदियों को मानसिक शांति, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना था। यहां पर जिला आयुष अधिकारी योगेश चौकीकर और जेल अधीक्षक की उपस्थिति में योगाभ्यास कराया गया। एचडब्लूसी के योग ट्रेनर सुसंद्रा की रागिनी शिवहरे और साईखेड़ा के सुनील नाडेकर ने करीब 100 कैदियों को प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और सरल योगासन सिखाए। योग सत्र के दौरान कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्र के बाद मानसिक सुकून महसूस किया।इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी योगेश चौकीकर ने कहा योग केवल शरीर ही नहीं, मन को भी स्वस्थ रखता है। जेल जैसे संवेदनशील स्थानों पर योग से कैदियों में अनुशासन, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच का विकास होता है।

जेलर ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों से कैदियों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलता है। आगे भी नियमित योग सत्र आयोजित करने की योजना है।

कार्यक्रम के अंत में सभी कैदियों ने स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का संकल्प लिया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News