खबरवाणी
सट्टा लिखते 10 आरोपी गिरफ्तार
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। जिला बैतूल में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सारनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी के मार्गदर्शन में की गई।
एसडीओपी सारनी सुश्री प्रियंका कर्चाम के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सारनी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा पर्चियां लिख रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर 10 आरोपियों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपीगण: गणेश यादव (30), प्रदीप डोंगरे (39), दुर्गेश लांगडे (35), संजय तायवाडे (41), अरुण कुमार विसंद्रे (46), नीरज पवार (19), अनिल पाटिल (42), पंजाबराव संतापे (56), राजकुमार बारमाटे (45) और शेखर (26)।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 सट्टा पर्चियां, 10 लीड पेन और 3750 रुपये नगद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पकड़े गए आरोपी जो रोज के हिसाब से कमीशन पर काम करते थे और जो क्षेत्र के बड़े खबाड है सारणी क्षेत्र सहित बागडोना के वह फरार बताए जा रहे हैं
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उपनिरीक्षक मनोज उइके सहित थाना और चौकी स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि अवैध जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।





