खबरवाणी
अमरावती घाट के अम्बा मंदिर सहित तीन मंदिर से 80 हजार रुपए चोरी
दानपेटी तोड़कर दानराशि पर किया हाथ साफ
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम
अमरावती घाट में स्थित श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र प्राचीन मां अम्बा भवानी मंदिर में बुधवार देर रात में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दानपेटी में संग्रहित राशि पर हाथ साफ कर दिया। वही अज्ञात चोरो ने अंबा भवानी मंदिर से सटे श्री राम मंदिर सहित ग्राम के हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्थित अमृतेश्वर नागद्वार मंदिर में रखी दानपेटी में संग्रहित दान राशि भी चुरा ली। ग्रामीणों ने बताया अज्ञात चोरों ने तीनों मंदिरों से करीब 80 हजार रुपए से अधिक राशि चोरो की। बताया जाता हैं बुधवार रात में आरती करने के बाद अंबा भवानी मंदिर के पुजारी वामनराव अंबाडकर और राम मंदिर के पुजारी सुरेश डंडारे लगभग 9.30 बजे के दरमियान दोनों मंदिरो के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाकर अपने घर चले गए थे।
अज्ञात चोर ने देर रात श्री राम मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर श्री राम मंदिर में प्रवेश किया। श्री राम मंदिर और अम्बा भवानी मंदिर एक दूसरे से सटे हुए हैं और दोनों मंदिरों के गर्भगृह के सामने के हाल वाले हिस्से में दीवार नहीं होने से चोर
ने अम्बा भवानी मंदिर के गर्भगृह के सामने हाल में पिलर में नट बोल्ट लगाकर रखी दान पेटी को निकाला वही राममंदिर के गर्भगृह के सामने रखी दान पेटी को निकालकर मंदिर के बाहर निकाला और दोनों दानपेटी
मंदिर के पीछे स्थित नदी के किनारे ले गई ।नदी के किनारे पेटियों के ताले तोड़कर पेटियों मे जमा दान राशि निकालकर पेटियां वही छोड़कर भाग गए। अज्ञात चोरों ने बुधवार रात में ही ग्राम के हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने बघोड़ा रोड के किनारे स्थित अमृतेश्वर नागद्वार मंदिर में भी चोरी को अंजाम दिया। मंदिर समिति अध्यक्ष राजेश घोरसे
ने बताया अज्ञात चोरों ने मंदिर के प्रवेश द्वार का ताला तोड़कर मंदिर में प्रवेश किया और मंदिर में रखी
दानपेटी को मंदिर के सामने स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल के बाउंड्री वॉल के किनारे इमली के वृक्ष के नीचे ले जाकर पेटी का ताला तोड़कर पेटी में जमा राशि निकालकर पेटी वही छोड़कर भाग गए।राजेश घोरसे ने बताया पेटी में लगभग 45 हजार रुपए संग्रहित थे।
नदी के किनारे दानपेटी दिखने पर हुआ चोरी का खुलासा
दोनों मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा गुरुवार सुबह मंदिर के पीछे स्थित नदी के किनारे पड़ी दान पेटी दिखने के बाद हुआ।ग्राम अमरावती घाट निवासी मंदिर समिति से जुड़े पाण्डूरंग वडूरकर ने बताया गुरुवार सुबह 5 बजे के दरमियान वह मंदिर की साफ सफाई देखने गए थे तो मंदिर के पास रहने वाली अनिता ठेपे ने बताया दो दान पेटियां नदी के किनारे पड़ी है।
वही राम मंदिर का गेट खुला हुआ था साथ ही अंबा भवानी मंदिर और श्री
राम मंदिर की हाल में रखी दान पेटीया मंदिर में नहीं थी।
नदी किनारे किनारे जाकर देखा तो दोनों दान पेटी के ताले टूटे हुए थे और दानपेटीयो में जमा रुपए नदारद थे ।सूचना पर मंदिर सेवा समिति के
अध्यक्ष राजू संत ग्रामीण उमेश निकेश ,संजय साहू, सरला ठेपे अनिता ठेपे सहित अन्य ग्रामीण नदी के किनारे पहुंचे और डायल 112
को सूचना देकर बुलाया।ग्रामीण पांडुरंग वडूरकर ने ग्रामीणों के साथ मासोद पुलिस चौकी पहुंचकर चोरी की शिकायत दर्ज कराते हुए दानपेटीयो में जमा लगभग 40 हजार रूपये चोरी होने की जानकारी दी है।
*अम्बा मंदिर के सी सी टीवी फुटेज में दिख रहा एक चोर*
अम्बा भवानी मंदिर में सी सी टीवी कैमरे लगे हुए हैं। सी सी टीवी फुटेज में बुधवार रात 2.15 बजे के दरमियान एक युवक मुंह पर गमछा बांधकर मंदिर के हाल में रखी दानपेटी उखाड़कर राममंदिर के गेट की ओर ले जाते हुए दिख रहा है। चोर ने दोनों मंदिरों के गर्भगृह में प्रवेश नहीं किया.गर्भगृह के ताले सुरक्षित मिले है।





