Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

₹5 हजार का इनामी फरार बदमाश गिरफ्तार, 100 फीट चोरी का केबल बरामद

By
On:

खबरवाणी

₹5 हजार का इनामी फरार बदमाश गिरफ्तार, 100 फीट चोरी का केबल बरामद

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। चोरी के विभिन्न मामलों में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी बदमाश को सारनी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से टावर से चोरी किया गया करीब 100 फीट केबल, जिसकी कीमत लगभग ₹10 हजार बताई गई है, बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चोरी सहित विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरफुसे एवं एसडीओपी सारनी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में सारनी पुलिस ने कार्रवाई की।
थाना सारनी में दर्ज अपराध क्रमांक 247/2026, 264/2026 एवं 270/2026 में राहुल उर्फ डाकू पिता सुखदेव मेहलवे, उम्र 23 वर्ष, निवासी संत रविदास कॉलोनी पाथाखेड़ा, फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने 8 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना सारनी में पूर्व से 10 से अधिक अपराध दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध निगरानी फाइल खोलने के साथ जिला बदर की कार्रवाई भी प्रस्तावित है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में आरोपी के संबंध में कई शिकायतें सामने आई हैं।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी से टावर से चोरी किया गया 100 फीट केबल, कीमत करीब ₹10 हजार, जब्त किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News