खबरवाणी
शांति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय का दूसरे दिन ही हुआ उल्लंघन, बजे डीजे
मुलताई। नगर में प्रशासन द्वारा ली जाने वाली शांति समिति की बैठक औपचारिक बैठक हो गई है।जिसमें प्रशासन द्वारा गणमान्य नागरिकों और मीडिया को बुला कर पेपर में खबर छपा ली जाती है। लेकिन बैठक में लिए गए निर्णय का पालन ना तो किया जाता है और ना प्रशासन की निर्णयों का पालन कराने में किसी प्रकार की रूचि दिखती है। मंगलवार को शाम मुलताई थाने में शांति की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें स्पष्ट निर्णय लिया गया था कि डीजे का उपयोग नही किया जाएगा । वही इस निर्णय का उल्लंधन बुधवार को शासकीय कार्यालय द्वारा करते हुए देखा गया , जहॉं जनपद पंचायत मुलताई में विराजित गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन के समय डीजे का उपयोग किया गया जो कि शाम 5 बजे से तेज आवाज जनपद पंचायत कार्यालय के सामनें ही बजाया जा रहा था। जिसके बाद हमारे संवाददाता द्वारा एसडीएम राजीव कहार से इस संबध में बात करने की कोशिश की गई जिन्होने फोन नही उठाया,वही तहसीलदार संजय बरैया से फोन पर संपर्क में कहा गया कि मै टीआई साहब को फोन करता हॅू। जबकि एक हास्यापद बात यह रही कि जब डीजे बज रहा था उस दौरान पुलिस का वाहन उसके बगल से गुजरा और उसके द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। इस स्थिति में यह सामने आता है कि शासकीय कार्यालय के कारण कार्यवाही नही करना है। जब कार्यवाही नही करना होता है तो इस तरह शांति समिति की बैठक बुलाकर अधिकारी अपना समय बर्बाद हो कर रहे है।
इनका कहना
डीजे बजाने की सूचना आपसे मिली है, मै दिखवाता हूं।
विकास पटेल
टीआई मुलताई





