खबरवाणी
मोहर्रम पर निकला मातमी जुलूस, अखाड़ों में दिखाए करतब, जगह-जगह लंगर-शरबत का वितरण
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। नगर में मोहर्रम का त्यौहार आपसी भाईचारे और अकीदत के साथ मनाया गया। सारनी, पाथाखेड़ा और शोभापुर कॉलोनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में धार्मिक आयोजन हुए। नूरी जामा मस्जिद में 10 दिनों तक चली मजलिस और कुरानखानी और मिलाद के बाद शनिवार को फातिहा-दरूद पढ़कर लंगर का आयोजन किया गया तथा देश में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। पाथाखेड़ा स्थित इमामबाड़े में झंडा फहराकर मोहर्रम की शुरुआत की थी तत्पश्चात फतिया दरूद के बाद तबरूक तकसिम किया गया
मस्जिद चौक पर युवाओं ने खेलकूद और पारंपरिक प्रदर्शन कर अपनी कला का परिचय दिया।
शोभापुर कॉलोनी के जैरी चौक सहित कई स्थानों पर लंगर और शरबत का वितरण किया गया। वहीं बाजार चौक सारनी में भी समाजसेवियों द्वारा राहगीरों को शरबत पिलाया गया। नगर के विभिन्न इलाकों में जगह-जगह लंगर प्रसाद वितरित कर भाईचारे का संदेश दिया गया।
ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से होते हुए कर्बला घाट पहुंचा, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजियों को ठंडे पानी में विसर्जित (ठंडा) किया गया। पूरे आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
मोहर्रम के इस आयोजन ने एक बार फिर नगर में एकता, शांति और भाईचारे की मिसाल पेश की।





