खबरवाणी
मां ताप्ती जन्मोत्सव पर 18 जुलाई को निकलेगी जन जागरण रैली
*मां ताप्ती जन्मोत्सव में स्कूलों के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की होंगी सहभागिता
मुलताई।पवित्र नगरी में नगरपालिका द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित कर मां ताप्ती जन्मोत्सव मनाया जाएगा। पहले दिन 18 जुलाई को जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा. जिसमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित स्कूलों के विद्यार्थियों सहित शिक्षकों की भी सहभागिता होंगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर सोमवार को शाम नगरपालिका सभा कक्ष में बैठक आयोजित कर कार्यख़तम की रुपरेखा तय की गई। बैठक में नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार, सीएमओ वीरेंद्र तिवारी, पार्षद डॉ जीए बारस्कर, अजय यादव, सुरेश पौनीकर, शिल्पा शर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर सहित शिक्षक गण उपस्थित थे। बैठक में संस्था से कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र एवं छात्राओ की सूची 16 जुलाई तक नगरपालिका में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है
गए।निर्धारित कार्यक्रमो में
18 जुलाई को गायत्री मंदिर से विद्यार्थियों द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनजागरण रैली निकाली जाएगी जो फव्वारा चौक से गांधी चौक होते हुये थाने के सामने से, बस स्टेण्ड होते हुए नगरपालिका पहुचेगी, जहां रैली का समापन होगा।वहीं दूसरे दिन 19 जुलाई को चित्रकला प्रतियोगिता,वाद-विवाद प्रतियोगिता,निबंध प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,पी.एम.श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलताई,
सीएम राइज स्कूल मुलताई
एवं ताप्ती तट पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।जिसमे कक्षा छटवी से महाविद्यालय स्तर के विद्यार्थी हिस्सा लेगे। शाम को गायत्री मंदिर में ताप्ती बनो प्रतियोगिता आयोजित होगी। वहीं शाम को ताप्ती तट पर आरती थाल सजाओं प्रतियोगिता आयोजित होंगी। रात्रि में महाआरती के बाद आतिशबाजी,भजन संध्या तथा
20 जुलाई को झाँकी प्रतियोगिता का ताप्ती तट रेल्वे स्टेशन रोड पर आयोजन होगा। वहीं रात्रि में महाआरती होंगी।





