Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाहुड़ा रथयात्रा में धूमधाम से मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ महाप्रभु 

By
On:

खबरवाणी

बाहुड़ा रथयात्रा में धूमधाम से मंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ महाप्रभु 

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्कल घासी समाज उत्थान समिति सारनी, समस्त ओड़िया समाज तथा नगर के धर्मप्रेमियों के संयुक्त तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की बाहुड़ा रथयात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। नौवें दिन भगवान जगन्नाथ महाप्रभु अपने भाई भगवान बलभद्र एवं बहन माता सुभद्रा के साथ रथ पर विराजित होकर पुनः श्री जगन्नाथ मंदिर पहुंचे।

 

समिति अध्यक्ष अमित सिंदूर एवं सचिव कीर्ति नायक ने बताया कि परंपरा अनुसार भगवान जगन्नाथ मौसी मां के घर दर्शन के लिए जाते हैं और नौ दिन बाद पुनः रथ पर विराजमान होकर अपने मंदिर लौटते हैं। इस अवसर पर नगर में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

 

यात्रा सुपर एफ हाईस्कूल से प्रारंभ होकर विजय नगर, ओड़िया मोहल्ला, सुपर एफ एवं जी टाइप सिविल ऑफिस मार्ग होते हुए मंदिर पहुंची। जगह-जगह महिलाओं ने आरती कर पुष्पमाला अर्पित करते हुए भगवान का स्वागत किया।

 

मंदिर पहुंचने के पश्चात पंडित संतोष शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजन एवं हवन किया गया। संध्या में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक दिलीप बारस्कर, नकुल बारस्कर एवं अन्य कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां दीं। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य रंजीत डोंगरे निराकार सागर , राकेश सोनी,कुबेर डोंगरे संदीप डोंगरे , रवि सिंदूर चंद्रकांत सोनी अध्यक्ष अमित सिंदूर सचिव कीर्ति नायक सह सचिव बिरंचि महानंद एव वरिष्ठ परमानंद सिंदूर , धनिष्ठ कुमार , पीतम सिंदूर ,, सुरेशन नागेश , धनवंत सिंदूर युवा सदाशिव नागेश डॉनचि महानंद , सत्यम नागेश प्रह्लाद सिंदूर मनोज सिंदूर हितेश सिंदूर , राकेश डोंगरे किशोरी सोनी हितेन सिंदूर जय सिंदूर महिला सदस्य माधवी सिंदूर , निशा महानंद , संयोगिता सागर सोनिया नागेश प्रियंका महानद अनीता सिंदूर काजल डोंगरे आदि समिति के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News