Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

डेढ़ महीने से खुले में पड़े है ओपन जिम के उपकरण बारिश में हो रहे खराब 

By
On:

खबरवाणी

डेढ़ महीने से खुले में पड़े है ओपन जिम के उपकरण बारिश में हो रहे खराब 

पार्षदों ने उपकरण क्षतिग्रस्त करने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की माँग की ।

मुलताई।नगर के एक्सीलेंस स्कूल ग्राउंड पर पूर्व विधायक सुखदेव पांसे द्वारा विधायक निधि से ओपन जिम का निर्माण करवाया गया था लेकिन इस स्थान पर छात्रावास का निर्माण होने के कारण ओपन जिम को दूसरे स्थान पर लगाने के लिए ओपन जिम सामग्री निकाली गई लेकिन नगरपालिका अधिकारियों की लापरवाही के कारण डेढ़ महीने से ये उपकरण खुले में पड़े है और बारिश में खराब हो रहे है ।उपकरण निकालने के दौरान सावधानी नहीं बरतने से कुछ उपकरण क्षतिग्रस्त भी हो चुके है । रविवार को सभापति निर्मला उबनारे,पार्षद अंजलि शिवहरे एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमित शिवहरे ने खुले में पड़े ओपन जिम के उपकरणों को देखकर नाराजगी जताई । सभापति निर्मला उबनारे ने बताया कि डेढ़ महीने से ओपन जिम के उपकरण मैदान पर रखे रखे बारिश से खराब हो रहे है उन्होंने अधिकारियों से इसे शीघ्र दूसरे स्थान पर लगाने के लिए कह रही है लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है । पार्षद अंजलि शिवहरे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस ओपन जिम पर तंदुरुस्त रहने के लिए रोजाना सैकड़ों लोग व्यायाम करने आते थे लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी इसे दूसरी जगह लगाने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन नहीं हो पाया है । पार्षदों ने ओपन जिम की सामग्री क्षतिग्रस्त करने वाले ठेकेदार पर भी कार्यवाही की माँग की है ।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News