खबरवाणी
ईमानदार छवि और मिलनसार स्वभाव के धनी दशरथ प्रसाद कहार को पीएचई विभाग ने दी सम्मानजनक विदाई
नरसिंहपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पी एच ई) उपखंड कार्यालय करेली में मंगलवार, 30 जून 2026 को कार्यभारित हेल्पर के पद पर पदस्थ श्री दशरथ प्रसाद कहार का सेवानिवृत्ति समारोह अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अपनी लंबी, समर्पित और बेदाग शासकीय सेवा पूर्ण करने के पश्चात आज वे ससम्मान सेवानिवृत्त हुए।
शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर किया गया सम्मान
विदाई समारोह के दौरान कार्यालय को विशेष रूप से सजाया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित पीएचई विभाग के अधिकारियों और साथी कर्मचारियों ने श्री दशरथ प्रसाद कहार का पुष्पहार पहनाकर और तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखमय और सुदीर्घ जीवन की कामना की गई।
कार्यकाल और मिलनसार स्वभाव की हुई भूरि-भूरि प्रशंसा
समारोह को संबोधित करते हुए अधिकारियों व साथी कर्मचारियों ने कहा कि श्री दशरथ प्रसाद कहार ने अपने संपूर्ण सेवाकाल में पूरी ईमानदारी, लगन और निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। विभाग में उनका मिलनसार स्वभाव, मृदुभाषी व्यक्तित्व और कार्य के प्रति समर्पण हमेशा अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
गाजे-बाजे के साथ दी गई विदाई, भावुक हुए साथी
भव्य विदाई समारोह में ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ जश्न का माहौल रहा, जिसने इस पल को बेहद यादगार बना दिया। अपने विदाई की बेला पर श्री कहार भी भावुक नजर आए। उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और साथी कर्मचारियों से मिले निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन व प्रेम के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।सहायकयंत्री सुनील कुमार परतेती
उपयंत्री गोवर्धन अहिरवार सब इंजिनियर माधुरी यादव एवं कर्मचारी रज्जाक खान. प्रमोद हिन्नोलीया.महेश कुशवाहा. चंद्रकांत अजय बरेले.अनंतराम कहार. मातवर प्रजापति.ओमकार विश्वकर्मा.कामता विश्वकर्मा. श्याम रजक.राजेश श्रीवास्तव संजय तिवारी.नीलेश वेग. प्रशांत चौवे गणेश भरिया.ताज कुरैशी.डालसिंग ठाकुर सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे





