Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वार्ड 5 में नल कनेक्शन शुल्क शिविर में अब तक की रिकार्ड 1.04 लाख की वसूली, दो दिनों में 3.40 लाख से ज्यादा शुल्क जमा किया

By
On:

खबरवाणी

वार्ड 5 में नल कनेक्शन शुल्क शिविर में अब तक की रिकार्ड 1.04 लाख की वसूली, दो दिनों में 3.40 लाख से ज्यादा शुल्क जमा किया

 

_नल कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने वार्डवार लग रहे शिविर, आज वार्ड 14, 25 व 29 में लगेंगे शिविर।_

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

 

सारनी। नगर पालिका क्षेत्र में जलावर्धन योजना के तहत नल कनेक्शनों का शुल्क एवं जलकर संग्रहण करने हेतु विशेष शिविरों का आयोजन वार्ड स्तर पर प्रतिदिन सुबह 11 से सायं 5 बजे तक किया जा रहा है। इन शिविरों में वार्ड 5 में अब तक रिकार्ड कनेक्शन शुल्क की राशि जमा की गई। एक दिन में 1 लाख 4 हजार 200 रूपए शिविर में जमा हुए। दो दिनों में नपा ने विभिन्न वार्डों एवं नपा के कार्यालयों में 3.40 लाख से ज्यादा राशि जमा की।

 

नगर पालिका क्षेत्र में जलावर्धन योजना के तहत नल कनेक्शन शुल्क जमा करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य एवं उपयंत्री कमलेश पटेल ने बताया कि ने बताया कि 3 अगस्त 2026 को वार्ड 5 में हुए शिविर में अब तक की सर्वाधिक रिकार्ड कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा हुआ। यहां की पार्षद ज्योति नागले के सकारात्मक प्रयासों से लोगों ने शिविर में कनेक्शन शुल्क जमा करने में रूचि दिखाई। इसी तरह 4 अगस्त को वार्ड 6 में आयोजित शिविर में 83 हजार 500 की वसूली हुई। यहां भी पार्षद चंद्रा सोनेकर, एल्डरमैन विनय मदने के प्रयासों से यह राशि जमा हो पाई। वार्ड 35 में भी पार्षद सरिता वागद्रे के सहयोग से आयोजित शिविर में 72 हजार 700 की राशि जमा हुई। वार्ड 22 में आयोजित शिविर में 52 हजार 200 की राशि एकत्र की गई। यहां भी पार्षद वंदना बबलू वामनकर ने शिविर में सहयोग किया। सभी क्षेत्रों में पार्षदों के सकारात्मक प्रयासों से लोग कनेक्शन लेने में रूचि दिखा रहे हैं। इससे शिविर सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं। बुधवार 5 अगस्त को वार्ड 7, 8, 9, 24 एवं 36 में शिविर आयोजित किए गए। गुरूवार 6 अगस्त को वार्ड 14, 25 एवं 29 में नल कनेक्शन, जलकर जमा करने हेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका ने शेष कनेक्शनधारियों से अतिशीघ्र कनेक्शन शुल्क एवं जलकर जमा करने का आग्रह किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News