Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

पौधा जब वृक्ष का रूप ले लेता है तो वह फलो के साथ साथ छाया व ओक्सिजन भी मानव को प्रदान करता है – महंत 108 श्री नर्मदानन्दगिरी महाराज

By
On:

खबरवाणी

पौधा जब वृक्ष का रूप ले लेता है तो वह फलो के साथ साथ छाया व ओक्सिजन भी मानव को प्रदान करता है – महंत 108 श्री नर्मदानन्दगिरी महाराज

बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा भगवान श्रीराम की पदार्पित भूमि श्रीराम झरोखा धाम मंदिर ट्रस्ट नागझिरी घाट इतवारा के प्रागण में फलो के पौधो का पौधारोपण महंत 108 श्री नर्मदानन्दगिरी जी महाराज के करकमलो से एवं संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन , संरक्षक एवं सलाहकार डॉ फौजिया सोडावाला , संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , संस्था उपाध्यक्ष सुनील सलूजा , संस्था सदस्य अरुण जोशी ,दुबे भाभी के साथ साथ ट्रस्ट सचिव राजेंद्र खादीवाला की उपस्थिति में फलदार पौधो का पौधारोपण किया गया l
पौधारोपण अभियान को संबोधित करते हुए नर्मदानन्दगिरी महाराज ने कहा की वृक्ष है तो जीवन है ,जब पौधे को हम रौपते है तो उस रौपे हुए पौधे की देखभाल एक बच्चे की तरह करना पडती है तब जाकर पौधा जब वृक्ष का रूप ले लेता है तो वह फलो के साथ साथ छाया व ओक्सिजन भी मानव को प्रदान करता है l पौधारोपण अभियान को संबोधित करते हुए संस्था के संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा की घटते हुए वृक्ष वर्तमान समय में सम्पूर्ण दुनिया के लिए चिंता का विषय है l वृक्ष है तो जीवन है नही तो कुछ भी नही l क्योकि जब ओक्सिजन ही नही मिलेगा तो मानव जीवन कैसे जी पायेगा l आओ हम सभी मिलकर सभी से आव्हान करे की जितना ज्यादा से ज्यादा हो पौधारोपण करे यही विनंती है l
सलग्न उक्त अवसर के छायाचित्र l

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News