Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Weather Update Betul : आसमान से हो रही आफत की बारिश, बैतूल ब्लाक में 3 इंच और जिले में पौने दो इंच बरसा पानी

By
On:

निचली बस्तियों में भराया पानी, बाईक सहित युवक बहा

बैतूल – Weather Update Betul – जिले में मानसून की विदाई ही नहीं हो पा रही है। एक के बाद एक बन रहे कम दबाव के सिस्टम से समूचा जिला जहां मूसलाधार अतिवृष्टि की चपेट में आ चुका है वहीं फसलों का भगवान ही मालिक हो गया है।

लगातार बारिश होने से शारदेय नवरात्र भी बुरी तरह से प्रभावित होने की संभावना जताई जाने लगी है। मूर्तिकारों द्वारा तमाम जतन से मूर्तियों का निर्माण तो किया जा रहा है लेकिन प्रतिमाएं सूख ही नहीं पा रही है उन्हें भी बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बुधवार शाम को हुई बैतूल में तीन इंच बारिश से समूचा शहर जहां तरबतर हो गया वहीं निचली बस्तियों में भी पानी भरा गया जिससे लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीती रात्रि में मूसलाधार बारिश होने से एक युवक के बाईक सहित बहने की भी खबर सामने आई है।

बाईक सहित युवक के बहने की संभावना

बीती रात हुई बारिश से पूरी सडक़ के जलमग्न हो गई। इसी दौरान टिकारी क्षेत्र में एक हादसे की संभावना जताई जा रही है। दरअसल गाड़ाघाट से सोनाघाटी मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया पार करने के दौरान एक युवक के बहने की आशंका जताई जा रही है। सुबह जब नाले का पानी उतरा तो यहां लोगों ने एक बाइक भी देखी। पुलिस ने आगे तक जाकर युवक को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हासिल नहीं हुई। नाले में मिली बाइक का नंबर एमपी 48- एमएफ- 9148 हैं। वाहन के रजिस्ट्रेशन के आधार पर बाइक विकास नगर निवासी सोनू पिता हनुमान सिंह ठाकुर के नाम रजिस्टर्ड बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर वाहन चालक का पता लगा रही है।

निचली बस्ती में घुसा पानी

मानसून के एक बार फिर जोरदार तरीके से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग की अलर्ट के बाद बुधवार देर शाम झमाझम बारिश से पूरा शहर जलमग्न हो गया। बारिश की गति इतनी तेज थी कि मात्र 1 घंटे में शहर की अधिकांश गलियां जलमग्न हो गई। जगह- जगह पानी जमाव की स्थिति निर्मित हो गई। शास्त्री वार्ड सदर में तो कई निचले घरों में पानी घुसने से लोग परेशान हो गए। कई घरों का राशन सहित अन्य सामग्री गीले होने की जानकारी सामने आई है। यहां सकरी गलियों में भी पानी घुसने के बाद दुकानों के अंदर तक पानी प्रवेश कर गया। इससे दुकानदार भी बेहद परेशान हो गए। बिजली बंद होने से उनकी परेशानी दोगुनी हो गई। बमुश्किल लोग घरों और दुकानों से पानी निकाल रहे हैं।

नवरात्र का पर्व हो सकता है प्रभावित

लगातार हो रही बारिश से शारदेय नवरात्र का त्यौहार भी प्रभावित होने का खतरा मंडराने लगा है। मूर्तिकारों द्वारा मूर्ति बनाने का कार्य तो किया जा रहा है लेकिन प्रतिमाएं धूप नहीं निकलने से बराबर सूख नहीं पा रही है जिससे कलर, पेंट ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। कुल मिलाकर मूर्तिकारों के तमाम प्रयास करने के बाद भी काम पिछड़ रहा है। अगर यही हाल रहा तो निश्चित रूप से शारदेय नवरात्र पर्व भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है।

जिले में कहां कितने हुई बारिश

जिले में सक्रिय मानसून की वजह से बैतूल ब्लाक में अब तक 57, घोड़ाडोंगरी में 82 इंच, चिचोली में 69 इंच, शाहपुर में 64 इंच, मुलताई में 56 इंच, प्रभात पट्टन में 54 इंच, आमला में 53 इंच, भैंसदेही में 71 इंच, आठनेर में 44 इंच, भीमपुर में 83 इंच बारिश हुई है। जबकि जिले की औसत बारिश अभी तक 63 इंच हो चुकी है जो कि पिछले कई सालों में नहीं हुई थी।

For Feedback - feedback@example.com

1 thought on “Weather Update Betul : आसमान से हो रही आफत की बारिश, बैतूल ब्लाक में 3 इंच और जिले में पौने दो इंच बरसा पानी”

Leave a Comment

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News