Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आंगनवाड़ियों में विद्यारंभ प्रमाण पत्रों का किया वितरण

By
On:

खबरवाणी

आंगनवाड़ियों में विद्यारंभ प्रमाण पत्रों का किया वितरण

मुलताई। महिला बाल विकास परियोजना मुलताई के द्वारा नगर की समस्त आंगनवाड़ियों में विद्यारंभ प्रमाण पत्रों का वितरण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया जिसमें नगर की आंगनवाड़ियों में नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गड़ेकर,एसडीएम राजीव कहार,तहसीलदार,संजय बरैया,जनपद सीईओ धर्मपाल सिंह मसराम,वार्ड पार्षद महेंद्र जैन,डॉ जी ए बारस्कर,सुरेश पौनीकर,निर्मला उबनारे सहित गायत्री परिवार की निर्मला चौधरी,नारायण देशमुख अध्यक्ष नगर विकास प्रस्फुटन समिति मुलताई,सहित महिला बाल विकास परियोजना प्रभारी अधिकारी गीता मालवीय,सुनीता कासदे सहित, बी सी राजकुमार लोधा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की उपस्थित में प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यारंभ प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा भारतीय सनातन संस्कृति के अनुसार सोलह संस्कारों का महत्व बताते हुए अपने बच्चों को सु संस्कारवान बनाने वार्ड की उपस्थित माताओं बहनों को जानकारी दी गई एवं अपने बच्चों को बचपन से ही संस्कार वान बनाने हेतु उनमें सही शिक्षा एवं सही ज्ञान का बीजारोपण करने हेतु मार्गदर्शन दिया गया।वहीं आंगनवाड़ी में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News