खबरवाणी
भाजपा कार्यालय पर पहले फहराया उल्टा तिरंगा, लोगो के बताने पर किया सीधा
मुलताई। नगर में नागपुर रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पदाधिकारी द्वारा उल्टा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात मौजूद आम लोगों द्वारा इस बात पर ध्यान दिया गया कि फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज उल्टा फहराया गया है, जानकारी मिलने पर आनन फानन में ध्वज को पुनः उतार कर सीधा कर फहराया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारी द्वारा इस घटना पर चुप्पी साध ली गई। यदि इस प्रकार की चूक किसी शासकीय कार्यालय या संस्था में होती तो निश्चित रूप से प्रशासन द्वारा इस संबंध में कार्रवाई की जाती है अब देखना यह है कि सत्ताधारी पार्टी के कार्यालय की गई गलती पर किस प्रकार की कार्रवाई की जाती है।





