खबरवाणी
हर-घर तिरंगा अभियान के तहत सारनी और शोभापुर में स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, वंदे मातरम् पर झूमे बच्चे
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। हर-घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सारनी के तत्वावधान में सारनी एवं शोभापुर कॉलोनी की गलियों में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों स्कूली विद्यार्थी शामिल हुए। वंदेमातरम् गीत पर बच्चे जमकर झूमे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
हर-घर तिरंगा अभियान के तहत गुरूवार 13 अगस्त को पहली यात्रा सुबह 10.30 बजे से एकीकृत कन्या विद्यालय शोभापुर कॉलोनी से निकाली गई। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य एवं अन्य जनप्रतिनधिगणों की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। रैली स्कूल से प्रारंभ होकर गायत्री मंदिर, शक्तिनगर, अंबेडकर चौक पहुंची। यहां यात्रा का फूलों से स्वागत किया गया। इसके बाद रैली सुपर माकेर्ट पहुंची। यहां भी व्यापारियों, नागरिकों ने स्वागत किया। समापन वापस एकीकृत कन्या विद्यालय शोभापुर कॉलोनी में हुआ। रैली में एकीकृत कन्या विद्यालय शोभापुर कॉलोनी, एमजीएम स्कूल बगडोना, लिटिल फ्लावर स्कूल, ओक्सफोर्ड स्कूल, एसडीएम स्कूल, डीपीएस स्कूल, एकीकृत कन्या विद्यालय प्रेम नगर पाथाखेड़ा, बालक हायरसेकंडरी स्कूल शोभापुर कॉलोनी समेत अन्य स्कूल के बच्चे शामिल रहे। यहां नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कार्यक्रम को संबोधित किया। दूसरी रैली सारनी में दोपहर 1 बजे से आयोजित की गई। जय स्तंभ से प्रारंभ रैली केंद्रीय विद्यालय होती हुई शॉपिंग सेंटर पहुंची। इसके बाद यहां से शहीद स्मारक पर समापन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संसद में कानून लाकर इसके पूर्ण गायन को मंजूरी दिलाई। उन्होंने तिरंगे को हर घर पर फहराने का आग्रह किया। इस अवसर पर देहली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भारत माता और आर्मी जवानों की आकर्षक झांकी भी बनाई। इस अवसर पर पार्षद जनप्रतिनिधि
समेत अन्य लोग उपस्थित थे। हर घर तिरंगा अभियान का समापन 17 अगस्त को सारनी स्थित शहीद स्मारक स्थल पर होगा।





