Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला

By
On:

खबरवाणी

तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। रात्रि लगभग एक बजे बगडोना फोरलेन पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार युवक तेज गति से कार चला रहे थे , इसी दौरान नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार क्रमांक एम पी 48 सी 1277 क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही डिवाइडर पर रखा सामान भी टूट गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बगडोना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले भी कई बार डिवाइडर और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन अब तक उनका समुचित मरम्मत कार्य नहीं हुआ है।

शाम होते ही बस्ती की ओर से आने वाले कुछ युवक नशे की हालत में तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई मामलों में राहगीरों और मवेशियों को भी टक्कर लग चुकी है।

व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त चालानी कार्रवाई की जाए। साथ ही स्पीड कंट्रोल के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News