Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

होली पर्व के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

By
On:

खबरवाणी

होली पर्व के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत

चिचोली। चिचोली थाना क्षेत्र में होली पर्व के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। घटनाओं के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर जीटूढाना निवासी संजू पिता जिल्लू काकोडिया (25 वर्ष) की गांव से सटे जीटूढाना डैम में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथियों के साथ डैम पर नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। कुछ दूरी पर मौजूद साथियों एवं ग्रामीणों ने उसे डूबते देखा और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
वहीं दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को ग्राम कान्हेगांव में कलिया पति मंतूलाल इवने (58 वर्ष) की अपने शरीर पर गर्म पानी गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने नहाने के लिए चूल्हे पर पानी गर्म किया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से गर्म पानी उसके शरीर पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के दौरान ही महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ गांव के खेत में रहती थी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और दोनों मामलों में पंचनामा कार्रवाई कर शवों का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी हरिओम पटेल ने बताया कि अलग-अलग घटना में दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है वही एक घटना में होली के दौरान एक युवक की डैम में डूबने से मौत हुई है दूसरी घटना में चूल्हे में गर्म पानी की गंजी पलटने से एक महिला की मौत हुई है दोनों का पोस्टमार्टम करा कर शव को परिजनों को सौप दिया है

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News