Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

शाहपुर तहसील में पत्रकारों का वृक्षारोपण, होली एवं ईद मिलन समारोह आयोजित

By
On:

खबरवाणी

शाहपुर तहसील में पत्रकारों का वृक्षारोपण, होली एवं ईद मिलन समारोह आयोजित

शाहपुर। असेंबली ऑफ एम.पी. जर्नलिस्ट, शाहपुर तहसील द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ होली मिलन एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खकनार, जसोंदी, बोदरली, बुरहानपुर, शाहपुर एवं चापोरा क्षेत्र के पत्रकारों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में चिल्लारा से आए पत्रकार चेतराम जी एवं बबलू डुडवे द्वारा सभी पत्रकारों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं तथा संगठन को और मजबूत बनाने एवं किसी भी परिस्थिति में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नितिन पंडित, डॉ. प्रवीण पाटिल, अहमद साहब, प्रवीण जी चौधरी (बिरोदा), रमाकांत मोरे, तोसीफ अंसारी, राहुल जायसवाल, गणेश महाजन सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रवीण पाटिल, जिला उपाध्यक्ष रमाकांत मोरे, खकनार तहसील अध्यक्ष गणेश महाजन, शाहपुर तहसील अध्यक्ष नितिन पंडित विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन शाहपुर तहसील उपाध्यक्ष चेतराम राठौर द्वारा किया गया।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News