Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

Train Accidents In India 2025: छत्तीसगढ़ में भीषण ट्रेन हादसे से मचा हड़कंप, जानिए इस साल अब तक कितने रेल हादसे हो चुके हैं

By
On:

Train Accidents In India 2025: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को बड़ा ट्रेन हादसा हुआ। यहां एक यात्री ट्रेन और मालगाड़ी में जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में अब तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। हादसा शाम करीब 4 बजे गतोरा और बिलासपुर के बीच हुआ जब गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही MEMU लोकल ट्रेन (संख्या 68733) सामने से आ रही मालगाड़ी से भिड़ गई।

रेल सेवाएं ठप, कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

हादसे के बाद बिलासपुर रूट पर रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द या डायवर्ट कर दी गई हैं। मौके पर रेलवे प्रशासन, NDRF और स्थानीय पुलिस राहत कार्य में जुटी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल मंत्री ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।

तमिलनाडु में स्कूल वैन-ट्रेन टक्कर में तीन बच्चों की मौत

इस साल का एक और बड़ा हादसा 8 जुलाई 2025 को तमिलनाडु के कडलोर जिले में हुआ, जहां स्कूल वैन एक पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई। इस दर्दनाक घटना में तीन बच्चों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। यह हादसा एक मैनुअल लेवल क्रॉसिंग पर हुआ, जहां ट्रेन वैन को खींच ले गई।

मुंबई, बिहार और झारखंड में भी हुए कई रेल हादसे

जून 2025 में मुंबई के मुंब्रा स्टेशन के पास दो लोकल ट्रेनों में अचानक झटका आने से 5 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हुए। इसी महीने 21 जून को बिहार के सेमापुर स्टेशन के पास अवध असम एक्सप्रेस एक मेंटेनेंस ट्रॉली से टकरा गई, जिसमें एक रेलकर्मी की मौत हुई।वहीं 1 अप्रैल को झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की आमने-सामने की टक्कर से आग लग गई, जिसमें दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत हो गई।

Read Also:नानक जी द्वारा गुरुमुखी लिपि का हस्तलिखित ग्रंथ की दुर्लभ प्रति गंंजबासौदा में

दिल्ली और ओडिशा के हादसों ने झकझोरा देश

15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 20 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब एक गलत घोषणा के कारण लोग प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए भागने लगे।इसके अलावा 30 मार्च को ओडिशा के कटक जिले में बेंगलुरु-कामाख्या सुपरफास्ट एक्सप्रेस की 11 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिसमें कई यात्रियों की मौत और दर्जनों घायल हुए।वर्ष की शुरुआत में 22 जनवरी को जलगांव में पुष्पक एक्सप्रेस से 12 यात्रियों की मौत हुई जब झूठे अलार्म के कारण यात्री ट्रैक पर उतर गए और सामने से आती ट्रेन ने टक्कर मार दी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News