Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गुमटियां पलटने से व्यापारियों को नुकसान, अज्ञात असामाजिक तत्वों की तलाश

By
On:

खबरवाणी

गुमटियां पलटने से व्यापारियों को नुकसान, अज्ञात असामाजिक तत्वों की तलाश

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारणी। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 36 स्थित बागडोना हवाई पट्टी पर लगने वाली चौपाटी में रात करीब 2 बजे अज्ञात असामाजिक तत्वों ने फास्ट फूड के ठेले और गुमटियों को पलट दिया। इस घटना में छोटे व्यापारियों को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

यहां बिरयानी, चाऊमीन, फुल्की सहित अन्य फास्ट फूड बेचने वाले व्यापारी रोजाना मेहनत कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस तरह की हरकत से उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ता है।

बताया जा रहा है कि पास में स्थित शासकीय शराब दुकान के कारण शाम के समय यहां शराबियों का जमावड़ा लगता है, जिससे अक्सर विवाद की स्थिति बनती है। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते यह घटना हुई होगी।

घटना की सूचना मिलते ही पाथाखेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया ने ठेला संचालकों को सूचना देकर स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बजरंग दल के कार्यकर्ता और नगर पालिका के वालंटियर भी मौके पर मौजूद रहे।

फरियादी द्वारा पाथाखेड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News