खबरवाणी
20 एवं 21 अगस्त को सभी 36 वार्डों में नहीं होगी पेयजल सप्लाई
सारनी। जलावर्धन योजना के तहत पॉवर जनरेटिंग कंपनी के आवासों हेतु लाईन जोड़े जाने के कार्य के चलते गुरूवार 20 एवं शुक्रवार 21 अगस्त को वार्ड सभी 36 वार्डों में पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि जलावर्धन योजना का संचालन करने वाली मे. लक्ष्मी सिविल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने उक्त दोनों दिनांक हेतु नगर पालिका से परमिट मांगा है। 22 अगस्त से पेयजल सप्लाई पूर्ववत बहाल कर दी जाएगी। नगर पालिका ने आम नागरिकों से आग्रह किया है कि उक्त दोनों दिनों में असुविधा से बचने हेतु पानी का अतिरिक्त भंडार करें।





