Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

रंग खेलने के बाद ताप्ती सरोवर मे स्नान करने पर रहेंगा प्रतिबंध

By
On:

खबरवाणी

रंग खेलने के बाद ताप्ती सरोवर मे स्नान करने पर रहेंगा प्रतिबंध

मुलताई। होली सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए रविवार की शाम थाना परिसर मे शांति समिति की बैठक आयोजित की गई गईं। बैठक मे मुख्य रूप ताप्ती सरोवर कों प्रदूषण से बचाने रंग खेल कर ताप्ती में स्नान करना प्रतिबंधित किया गया हैं।बैठक मे कानून-व्यवस्था,यातायात प्रबंधन एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी उपस्थितजनों द्वारा पुलिस प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया गया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया।बिजली के तारों, ट्रांसफार्मर एवं मुख्य मार्गों से दूर स्थान का चयन कर होलिका दहन करने के निर्देश दिए गए।होली धुरेड़ी के दौरान जबरन रंग न लगाएं,दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें,तीन सवारी न चलाएं एवं स्टंटबाजी से बचें,डीजे ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित समय सीमा में ही करें.सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। निर्धारित रूट प्लान एवं यातायात नियमों का पालन करें।
वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें।आपातकालीन सेवाओं एम्बुलेंसफायर ब्रिगेडको प्राथमिकता दें। ईद एवं अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान शांति एवं अनुशासन बनाए रखें।किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News