खबरवाणी
3 पीढ़ियों की पीड़ा का हुआ अंत, क्षेत्रवासी अर्चना चिटनिस निवास पहुंचे, पुष्पमालाओं से किया भव्य स्वागत, जताया आभार
बुरहानपुर। तीन पीढ़ियों से हर वर्ष बारिश के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या झेल रहे सिंधीपुरा, बुधवारा, शिकारपुरा, शनवारा एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों ने समस्या के स्थायी समाधान के बाद विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के निवास पहुंचकर उनका पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि जिस समस्या को वर्षों तक लोग अपनी नियति मानकर जी रहे थे, उसका स्थायी समाधान आज लोकप्रिय नेता अर्चना चिटनिस के सतत प्रयासों, प्रभावी मॉनिटरिंग और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से संभव हुआ है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शहरी अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने की नीति का लाभ बुरहानपुर को भी मिला है। श्रीमती अर्चना चिटनिस ने शहर के सबसे संवेदनशील और वर्षों पुराने इस मुद्दे को प्राथमिकता देते हुए शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए। श्रीमती चिटनिस के प्रयासों से राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीएमएफ) से लगभग 12 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई, जिससे नालों के सीमेंटीकृत निर्माण, चौनलाइजेशन एवं जल निकासी व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप दिया गया।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों को गति प्रदान की। शहर में लगभग 28 किलोमीटर आंतरिक सीमेंट कांक्रीट मार्गों का निर्माण कराया गया, जिससे वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़कें मजबूत और टिकाऊ बनीं। उन्होंने समय-समय पर स्वयं निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया, अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें कीं और प्रत्येक चरण की सतत मॉनिटरिंग कर यह सुनिश्चित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा, तकनीकी मानकों और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों।
विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान ही जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकासवादी नेतृत्व में बुरहानपुर में ऐसी आधारभूत अधोसंरचना विकसित की जा रही है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ और बेहतर जीवन मिले। तीन पीढि़यों से चली आ रही जलभराव की समस्या का समाधान होना जनसहयोग, सरकार की प्रतिबद्धता और विकास के प्रति हमारी निरंतर कार्यशैली का परिणाम है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि पहले थोड़ी-सी बारिश में ही बुधवारा, जो शहर का सबसे व्यस्त और प्रमुख व्यापारिक मार्ग है, पूरी तरह जलमग्न हो जाता था। हजारों नागरिकों का आवागमन बाधित हो जाता था। सिंधीपुरा, शिकारपुरा और शनवारा सहित आसपास के क्षेत्रों में घरों और दुकानों में पानी भर जाता था। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार घंटों तक यातायात ठप रहता था और पूरा क्षेत्र जलभराव से प्रभावित हो जाता था।
अब नालों के चैनलाइजेशन, सीमेंटीकृत निर्माण और मजबूत सीमेंट कांक्रीट मार्गों के कारण वर्षा जल का सुचारु निकास होने लगा है। जलभराव की समस्या समाप्त होने से नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल रही है। व्यापारिक गतिविधियां बिना किसी बाधा के संचालित हो रही हैं तथा पूरे क्षेत्र में स्वच्छता और बेहतर शहरी व्यवस्था का वातावरण निर्मित हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों बाद पहली बार बारिश के दौरान उन्हें राहत और सुरक्षा का अनुभव हुआ है।
क्षेत्रवासी जयंती मुंशी ने कहा, पहले थोड़ी-सी बारिश हमारे लिए चिंता का कारण बन जाती थी। घंटों तक सड़कें बंद रहती थीं, घरों में पानी घुस जाता था और पूरा परिवार परेशान हो जाता था। हमारी तीन पीढि़यां इस समस्या के साथ जीती रहीं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। आज अर्चना दीदी के प्रयासों से यह वर्षों पुरानी समस्या समाप्त हो गई है। इसके लिए हम उनका हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
महेंद्र जैन, विनय पालीवाल, परेश गांधी एवं संतोष मोदी ने विधायक अर्चना चिटनिस का स्वागत करते हुए कहा, अर्चना दीदी ने यह सिद्ध कर दिया कि जनप्रतिनिधि यदि संवेदनशील और संकल्पित हो तो दशकों पुरानी समस्याओं का भी समाधान संभव है। उन्होंने केवल राशि स्वीकृत नहीं कराई, बल्कि समय-समय पर स्वयं निरीक्षण किया, अधिकारियों से लगातार समीक्षा की, निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया। आज उच्च गुणवत्ता के साथ बने अंडरग्रांड नाले और सीमेंट कांक्रिट मार्ग इस बात के साक्षी हैं कि विकास कार्य दूरदृष्टि और जनहित की भावना से किए जाएं तो उनका लाभ आने वाली पीढि़यों तक पहुंचता है।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि यह केवल नालों और सड़कों का निर्माण नहीं, बल्कि तीन पीढि़यों की पीड़ा का अंत है। अब न मुख्य मार्गों पर जलभराव होता है, न घरों और दुकानों में पानी घुसता है और न ही व्यापार प्रभावित होता है। नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विकासवादी नेतृत्व तथा विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस के सतत जनसंपर्क, प्रभावी मॉनिटरिंग और विकास के प्रति समर्पित कार्यशैली से बुरहानपुर निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
इस अवसर पर पार्षद गौरव शुक्ला, रितेश सरोदे, हमीद डायमंद, शाहिद बंदा, आशीष शुक्ला, रूद्रेश्वर एंडोले, प्रभाकर महाजन, बाबु भाई, रमेश सांवले, चिंटू राठौर, जीतू महाजन, जयंत मुंशी, अमित परमेकर, चेतन शाह, महेश पटेल, प्रदीप कसेरा, असलम साहब, तोताराम सांवले, प्रकाश लाड, प्रशांत रावतोले, रिजवान, ललित तुलसवानी, गणेश वारूड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।




